IPL 2025: विराट-अनुष्का से लेकर प्रीति जिंटा तक, देखें RCB vs PBKS क्वालिफायर-1 के टॉप मोमेंट्स

IPL 2025 RCB vs PBKS Q1 Top Moments: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. सुयश शर्मा की घातक गेंदबाजी और फिल सॉल्ट की नाबाद 54 रन की पारी से बेंगलुरु ने 9 साल बाद फाइनल का टिकट कटाया. इस अहम मैच में कई मोमेंट्स बने आइये देखते हैं वो टॉप लम्हे.

IPL 2025 RCB vs PBKS Q1 Top Moments: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 14.1 ओवर में महज 101 रन पर ढेर हो गई. जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. सुयश शर्मा की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला, जिन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. फिल सॉल्ट ने नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और आरसीबी 9 साल बाद पहली बार फाइनल में पहुंच गई.

मुशीर खान का डेब्यू

मैच के दौरान कई अहम और दिलचस्प पल देखने को मिले. जब शशांक सिंह का विकेट गिरा, तो पंजाब को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मुशीर खान को मैदान में उतारना पड़ा, जो अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे थे. लेकिन वह तीन गेंद में शून्य पर आउट हो गए. हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट कर एक विकेट जरूर लिया. हालांकि एक विवादास्पद टिप्पणी भी वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि विराट कोहली ने मुशीर को वाटरबॉय कहा. हालांकि प्रभात खबर इसका दावा नहीं करता.

विराट कोहली की एनर्जी

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का जोश चरम पर था. विराट कोहली के हर विकेट जश्न के साथ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन कैमरों में कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विराट जब पूरी ऊर्जा के साथ विकेट का जश्न मना रहे थे, उसी दौरान कैमरा इंग्लिस की पत्नी की ओर गया, जो गुस्से में अपशब्द बोलती नजर आईं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि वह कोहली को ही लक्ष्य कर रही थीं या टीम के खराब प्रदर्शन से निराश थीं.

जितेश शर्मा का शानदार कैच

मैच का एक और रोमांचक मोमेंट 15वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब विकेटकीपर जितेश शर्मा ने एक हाथ से हवा में छलांग लगाकर अजमतुल्लाह ओमरजई का शानदार कैच लपका. इस कैच ने फैंस को हैरान कर दिया और जितेश की फुर्ती की जमकर तारीफ हुई. इसके साथ ही पंजाब की पारी भी समाप्त हो गई.

प्रीति जिंटा ने अंत तक टीम का दिया साथ

एक्ट्रेस और पंजाब की सह-मालिक प्रीति जिंटा भी इस मैच में स्टैंड में मौजूद थीं. शुरुआत में उनकी मुस्कान और ऊर्जा देखने लायक थी, लेकिन जैसे-जैसे टीम का प्रदर्शन बिगड़ता गया, उनके चेहरे से रौनक गायब होती गई. अंत में वह मायूस और निराश नजर आईं.

RCB फाइनल में PBKS खेलेगी क्वालिफायर-2

आरसीबी ने दमदार जीत के साथ 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में एंट्री कर ली है, वहीं पंजाब किंग्स अब दूसरे क्वालिफायर में फाइनल की दूसरी टिकट के लिए उतरेगी, जहां उसका मुकाबला एनलिमिनेटर (मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस) जीतने वाली टीम के साथ होगा.

‘हमने जो प्लानिंग की…‘, हार के बाद भी जज्बे से भरे श्रेयस अय्यर, बताया- RCB के खिलाफ कहां हो गई चूक

‘एक मैच बाकी, मिलकर जश्न मनाएंगे’, IPL फाइनल में पहुंचते ही उतावले हुए पाटीदार

Video: ‘हमेशा दिमाग खाता रहता है’, युवा RCB स्टार के लिए विराट कोहली की टिप्पणी वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >