IPL 2025 के ‘ब्लंडर्स’, ब्रेट ली ने बताए चार, दो कप्तान-एक वाइस कैप्टन के साथ पूरी टीम भी रही शामिल

IPL 2025 Brett Lee Reveals Blunders of Season: आईपीएल 2025 का रोमांचक सफर फाइनल के साथ खत्म होने जा रहा है, जिसमें आरसीबी और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे. इस सीजन कई युवा सितारे जैसे वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या चमके, लेकिन कुछ दिग्गज खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप रहे. ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जहां इस सीजन ने शानदार क्रिकेट दिया, वहीं कुछ टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा.

IPL 2025 Brett Lee Reveals Blunders of Season: आईपीएल 2025 का 73 दिनों का सफर अब थम गया है. मंगलवार, 3 जून को फाइनल के साथ नया विजेता मिल जाएगा. आरसीबी और पंजाब किंग्स ने टॉप क्लास परफॉर्मेंस देते हुए खिताबी मुकाबले का सफर तय किया है. इस सीजन वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, विग्नेश पुथुर और अश्वनी कुमार जैसे नए-नवेले खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा. वहीं कुछ दिग्गजों ने काफी ज्यादा निराश किया. इन्हीं ब्लंडर्स (खराब प्रदर्शन) करने वाले खिलाड़ियों के बारें ब्रेट ली ने टिप्पणी की है. 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रेट ली ने कहा, “इस साल का आईपीएल अब तक शानदार क्रिकेट लेकर आया है. कई युवा सितारे उभरे हैं, लेकिन कुछ झटके भी लगे हैं. और मैं झटकों से क्या मतलब निकालता हूं? ऐसी टीमें जो प्रदर्शन नहीं कर सकीं, या खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से पूरी तरह नाकाम रहे. 

Chennai super kings’ captain ms dhoni.

एमएस धोनी ही सबसे पहले बने निशाना

ब्रेट ली ने कहा, सबसे पहले एमएस धोनी की बात करते हैं. अगर आप अखबार या सोशल मीडिया देखें, तो लोग पूछ रहे हैं- “क्या हो गया है?” मैं खुद भी इस सीजन में धोनी को देखकर हैरान हूं. उनके बड़े-बड़े शॉट्स बेहद कम देखने को मिले. विकेटकीपिंग में वे शानदार रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने अपनी टीम को काफी निराश किया है. 43 की उम्र में वे शायद अपने सर्वोच्च स्तर से पीछे हो गए हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना भी बड़ी बात है. मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है. धोनी वर्ल्ड क्लास हैं, सुपरस्टार हैं, लेकिन इस बार वे रन नहीं बना पाए.” धोनी के लिए 2025 सीजन बेहतरीन नहीं रहा. उन्होंने 13 पारियों में 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए. मिड सीजन कप्तानी करने वाले कैप्टन कूल के अन्य खिलाड़ियों ने भी सार्थक योगदान नहीं दिया. 

Lsg captain rishabh pant.

ऋषभ पंत सबसे बड़ा ब्लंडर हुए साबित

ब्रेट ली ने अपनी बातचीत में दूसरे खिलाड़ी का नाम लेते हुए कहा, “ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थीं, एलएसजी के लिए उन्हें नंबर चार पर आकर धमाल मचाना था. लेकिन उन्होंने शुरुआत में ही कई बड़े शॉट खेलने की कोशिश की और जल्दी आउट हो गए. लखनऊ के फैंस के लिए यह बड़ा झटका रहा है. पंत इस सीजन में बिल्कुल नहीं चले. शायद अगला साल उनका हो, लेकिन इस बार की कहानी उनके लिए खत्म हो चुकी है.” आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने 14 मैच में एक अर्धशतक और एक शतक के साथ कुल 269 रन बनाए. इनमें उनका बेस्ट स्कोर 118 नॉट आउट रहा. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ का प्रदर्शन उनकी कीमत के अनुरूप बिल्कुल नहीं रहा. 

SunRisers Hyderabad Team of IPL 2025. Image: SRH/X

बड़े नाम वाली SRH हुई फेल

ब्रेट ली ने खिलाड़ियों से हटते हुए टीम के प्रदर्शन पर बात की. उन्होंने कहा, “सनराइजर्स हैदराबाद को मैं टॉप चार में देख रहा था. आईपीएल के सबसे बड़े हिटर इस टीम में थे, लेकिन प्रदर्शन ठंडा रहा. अभिषेक शर्मा बड़ी पारियां नहीं खेल पाए. ईशान किशन और ट्रैविस हेड भी फेल रहे. क्लासेन, नटराजन, मोहम्मद शमी इतने बड़े नामों के बावजूद टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. कागजों पर यह टीम बेहद मजबूत थी, लेकिन मैदान पर कुछ नहीं चला. अब शायद इन्हें फिर से रणनीति पर काम करने की जरूरत है.” एसआरएच ने इस सीजन धुआंधार शुरुआत और अंत किया. इस सीजन के दोनों सबसे बड़े स्कोर 286 रन बनाम राजस्थान और 278 रन बनाम केकेआर उन्हीं के नाम रहे. लेकिन 14 मैचों में से 6 जीत, 7 हार, 1 बेनतीजा मैचों में 13 अंक जुटाकर हैदराबाद ने छठवें स्थान पर अपना सीजन समाप्त किया. 

Kkr vice captain venkatesh iyer. Image: x.

वेंकटेश अय्यर ने किया निराश

ब्रेट ली ने अंत में किसी गेंदबाज को नहीं बल्कि फिर से बल्लेबाज के प्रदर्शन को ही आंका. उन्होंने कहा, “और अब सबसे चौंकाने वाला नाम रहा वेंकटेश अय्यर का. 23 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर उन्हें खरीदा गया था, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर कुछ नहीं दिखा. केकेआर का सीजन भी अच्छा नहीं रहा और इसकी एक बड़ी वजह रही वेंकटेश का फ्लॉप प्रदर्शन. उन्हें उपकप्तान बनाया गया, लेकिन उन्होंने न गेंदबाजी में कमाल किया, न बल्लेबाजी में. एक शानदार क्रिकेट माइंड वाले ऑलराउंडर होने के बावजूद, यह सीजन उनके लिए पूरी तरह से निराशाजनक रहा.” वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन 11 मैच की 7 पारियों में 20.28 औसत और 139.21 स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए. इस सीजन का सफर तो समाप्त हो गया है, लेकिन अय्यर को अगले सीजन इस पर ध्यान देना होगा. 

लास्ट बॉल पर 1 रन बनाने में अंतिम खिलाड़ी रनआउट, फिर भी जीत गई नेपाली टीम, देखें मैच का थ्रिलर

IPL 2025 Final: तीन AI प्लेटफॉर्म की भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी विजेता, कारण और प्रदर्शन का ऐसा दिया विश्लेषण

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: ट्रॉफी के मुकाबले में 8 की प्लेयर्स के बीच होगी जंग, कौन किस पर पड़ेगा भारी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >