IPL Points Table 2023: मुंबई इंडियंस की पहली जीत के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल? जानिए लेटेस्ट अपडेट

IPL 2023: रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2023 सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन लगातार चौथी हार है. यहां जानिए इस मैच के बाद कितना बदला प्वाइंट्स टेबल.

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ मुंबई की टीम ने सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार चौथी हार है और टीम को अब भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है. इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे नीचे यानि 10वें नंबर पर हैं. तो आइए जानते हैं क्या है आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों का हाल.

मुंबई की जीत के बाद प्वइंट्स टेबल का हाल

बता दें कि केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स टीम फिलहाल आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज है. लखनऊ टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत मिली है. इसके के बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है. जिसने अब तक खेले अपने तीन मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है. वहीं, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम है. इन सभी टीमों के 4-4 प्वाइंट्स हैं.

आखिरी स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स

प्वाइंट्स टेबल के 7वें नबंर पर इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है. इसके बाद दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस ने अपना खाता खोल है और 2 अंक के साथ 8वें स्थान पर काबिज हो गई है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आखिरी दो पायदान पर मौजूद है. जिसमें हैदराबाद की टीम ने एक मैच जीते हैं. लेकिन दिल्ली की टीम को अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है. टीम चार मैचों लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है.

Also Read: CSK vs RR Playing 11: आज चेन्नई और राजस्थान में होगी भिड़ंत, मैच से पहले यहां जानें प्लेइंग 11 और लाइव डिटेल्स

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट नए नियम के साथ पुराने फॉर्मेट में खेला जा रहा है. टीमें होम-एंड-अवे प्रारूप में मैच खेल रही हैं. इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया है. इस बार 10 फ्रेंचाइजी टीमों को A और B ग्रुप में बांटा है. हर मैच के साथ टूर्नामेंट और अंक तालिका काफी रोमांचक हो जाएगी. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 टीम आगे प्लेऑफ खेलेगी जबकि 6 टीमों का खिताब जीतने का सपना टूटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >