PBKS vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया, लिविंगस्टोन की 94 रनों की पारी बेकार
PBKS vs DC, IPL 2023 Highlights: धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स 15 रन से हरा दिया है. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 213 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी. दिल्ली के लिए रिले रोसौव ने 82 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक जड़ा. पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन की 94 रनों की शानदार पारी बेकार गई. दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा और नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.
PBKS vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया, लिविंगस्टोन की 94 रनों की पारी बेकार
Live Updates
4:56 AM. 18 May 2311:26 PM. 17 May
PBKS vs DC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स 15 रन से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स को 15 रनों से हराया. दिल्ली ने पहले खेलते हुए पंजाब को 214 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में पंजाब की टीम 198 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए लिविंगस्टोन ने 94 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके. अथर्व तायडे ने 55 रनों का योगदान दिया.
4:56 AM. 18 May 2311:26 PM. 17 May
PBKS vs DC LIVE: पंजाब को एक ओवर में लगे दो लगातार झटके
180 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का दो लगातार झटके लगे. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सैम कुरेन 5 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए. एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. इसके अगली ही गेंद पर हरप्रीत बराड़ खाता खोले बिना रन आउट हो गए. इसी के साथ टीम ने सातवां विकेट गंवा दिया है. दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल चाहर क्रीज पर आए.
4:56 AM. 18 May 2311:26 PM. 17 May
PBKS vs DC LIVE: पंजाब का पांचवां विकेट गिरा, शाहरुख खान आउट
147 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का पांचवां विकेट गिरा है. शाहरुख खान तीन गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं. खलील अहमद ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया. बाएं हाथ के बल्लेबाज़ सैम करन क्रीज पर आए.
4:56 AM. 18 May 2311:26 PM. 17 May
PBKS vs DC LIVE: लिविंगस्टोन का अर्धशतक पूरा
लियाम लिविंगस्टोन ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते पंजाब की टीम मैच में बनी हुई है. चार विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 150 रन के करीब जा चुका है.
4:56 AM. 18 May 2311:26 PM. 17 May
PBKS vs DC LIVE: पंजाब का चौथा विकेट गिरा, जीतेश शर्मा आउट
129 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा है. जीतेश शर्मा खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं. उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया. एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें खलील अहमद के हाथों कैच कराया. दाएं हाथ के बल्लेबाज शाहरुख खान क्रीज पर आए.
4:56 AM. 18 May 2311:26 PM. 17 May
PBKS vs DC LIVE: पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 75 रन
पंजाब किंग्स ने पहले 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं. टीम के लिए लियाम लिविंग्सटोन 11 गेंद पर 13 और अथर्व तायडे 29 गेंदों पर 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
मुख्य बातें