IPL 2023 Opening Ceremony: रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ आईपीएल 2023 सीजन
Copied link
IPL 2023 Opening Ceremony: आईपीएल के 16वें सीजन का आज (31 मार्च) दिन शुक्रवार को धमाकेदार आगाज हुआ. सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच से पहले सीजन की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गयी. इसमें साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया के अलावा प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के गाने पर दर्शक खूब झूमें. रश्मिका ने आस्कर विजेता नाटू-नाटू गाने पर भी डांस किया.
3:32 AM. 1 Apr 233:32 AM. 1 Apr
रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ आईपीएल
आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत हो चुकी है. पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा रहा है. मैच से करीब एक घंटे पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने परफॉर्म किया. प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपने गाने पर सभी दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस मुकाबले के लिए खचाखच भरा हुआ था.
3:32 AM. 1 Apr 233:32 AM. 1 Apr
शामी शामी और तेरी झलक अशर्फी पर रश्मिका ने बांधा समां
साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शामी शामी और तेरी झलक अशर्फी गाने पर डांस कर समां बांध दिया. पूरा स्टेडियम इस परफॉरमेंस पर नाचते नजर आया.
3:32 AM. 1 Apr 233:32 AM. 1 Apr
अरिजीत के बाद तमन्ना भाटिया का परफॉर्मेंस शुरू
अरिजीत सिंह के बाद तमन्ना भाटिया का परफॉरमेंस हो रहा है. दर्शक जमकर ओपनिंग सेरेमनी में रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं. इस बीच महेंद्र सिंह धोनी को मैदान का चक्कर लगाते देखा गया.
3:32 AM. 1 Apr 233:32 AM. 1 Apr
खचाखच भरा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है. लोग अरिजीत सिंह के ‘केशरिया तेरा रूप है पिया’ गाने पर झूम रहे हैं.
3:32 AM. 1 Apr 233:32 AM. 1 Apr
ओपनिंग सेरेमनी शुरू, अरिजीत कर रहे परफॉर्म
प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के गाने के साथ आईपीएल 2023 सीजन का रंगारंग आगाज हुआ. अरिजीत ने पहला गाना ‘मैं जहां रहूं, जहां में याद रहे तू’ गाया. इसपर स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे. अरिजीत ने एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने गाये.
3:32 AM. 1 Apr 233:32 AM. 1 Apr
थोड़ी ही देर में शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है. रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया के साथ-साथ अरिजीत सिंह भी क्रिकेटप्रेमियों का मनोरंजन करेंगे.
8:52 PM. 31 Mar 238:52 PM. 31 Mar
रिहर्सल करते दिखे अरिजीत सिंह
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह आज ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉरमेंस से चार चांद लगाएंगे. वह बग्गी राइड पर बैठकर गाना जाएंगे, जिसकी टेक्निकल रिहर्सल उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी से पहले की.
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. आईपीएल इतिहास में पहली बार ओपनिंग सेरेमनी में 1 लाख लोग शामिल होंगे. ये ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी शाम 6.00 बजे शुरू होगी. भारत में इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप भी फ्री में उपलब्ध होगी.
8:15 PM. 31 Mar 238:15 PM. 31 Mar
चार साल बाद लौटेगी ओपनिंग सेरेमनी
बता दें कि 5 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल में ओपनिंग सेरेमनी में होने जा रही है. 2018 के बाद पहली बार आइपीएल में ओपनिंग सेरेमनी होगी. 2019 में ओपनिंग सेरेमनी रद्द हो गयी थी. 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को ओपनिंग सेरेमनी में खर्च किये जानेवाले पैसे दे दिये गये थे. अगले तीन साल कोरोना की वजह से टूर्नामेंट में ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई.
मुख्य बातें
IPL 2023 Opening Ceremony: आईपीएल के 16वें सीजन का आज (31 मार्च) दिन शुक्रवार को धमाकेदार आगाज हुआ. सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच से पहले सीजन की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गयी. इसमें साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया के अलावा प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के गाने पर दर्शक खूब झूमें. रश्मिका ने आस्कर विजेता नाटू-नाटू गाने पर भी डांस किया.