IPL 2022: 15.25 करोड़ के ईशान किशन हुए फेल, आउट होने पर ऐसे निकाला गुस्सा, लग सकता है जुर्माना

मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में एक बार फिर फेल हुए और 17 गेंदों में दो चौके की मदद से केवल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. आउट होने के बाद ईशान किशन काफी गुस्से में नजर आये.

आईपीएल 2022 (IPL 2022) मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा है. लगातार 6 मैच हारने के बाद मुंबई की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना आसान नहीं रहा. शनिवार को खेले गये मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया. एक बार फिर से मुंबई की बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने निराश किया.

ईशान किशन ने फिर किया निराश, आउट होने पर ऐसे निकाला गुस्सा

मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में एक बार फिर फेल हुए और 17 गेंदों में दो चौके की मदद से केवल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. आउट होने के बाद ईशान किशन काफी गुस्से में नजर आये. पवेलियन लौटते समय ईशान ने बल्ले से कुशंस पर बल्ला मारा. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो और फोटो वायरल होने लगा. इससे पहले भी ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की हार पर अपना मुंह छुपाते हुए देखा गया था. मालूम हो मेगा ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था.

Also Read: IPL 2022: ईशान किशन को सबसे महंगा खरीदने पर भड़के शेन वाटसन, मेगा नीलामी को लेकर कह दी बड़ी बात

ईशान किशन पर लग सकता है जुर्माना

ईशान किशन को गुस्से में कुशंस पर बल्ला मारना भारी पड़ सकता है. क्योंकि कुशंस पर स्पॉन्सर्स के नाम लिखे होते हैं. इसपर मारना आईपीएल नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है. जिससे ईशान पर कार्रवाई भी हो सकती है.

ईशान किशन का ऐसा रहा मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन

ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 48 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली थी. राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी. लेकिन उसके बाद उनका फॉर्म खराब होना शुरू हुआ और तीसरे मैच में केवल 14 रन ही बना पाये. आरसीबी के खिलाफ ईशान ने 26 रन की पारी खेली थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ ईशान किशन ने केवल 3 रन बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >