IPL 2020, RR vs RCB Latest Update : कोहली-पडिक्कल की आंधी में उड़ा राजस्थान, आरसीबी की 8 विकेट से धमाकेदार जीत

IPL 2020 RR vs RCB : आईपीएल 2020 के 15वें मैच में चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की टीम ने राजस्थान के लक्ष्य 154 रन को 2 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से कप्तान विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतक जमाया. वहीं युवा बल्लेबाज पडिक्कल ने भी शानदार अर्धशतक बनाया.

Live Updates
1:18 AM. 4 Oct 20 7:48 PM. 3 Oct

कोहली-पडिक्कल की आंधी में उड़ा राजस्थान, आरसीबी की 8 विकेट से धमाकेदार जीत

पिछले तीन मैचों में बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके कप्तान विराट कोहली आखिरकार फार्म में लौटे और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी निभाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से जीत दिलायी. कोहली ने क्रीज पर अच्छा समय बिताने के बाद खुलकर खेलना शुरू किया, उन्होंने 53 गेंद में सात चौके और दो छक्के से नाबाद 72 रन बनाये. पडीक्कल ने 45 गेंद का सामना करते हुए 63 रन जमाये जिसमें छह चौके और एक छक्का जड़ा था, यह इंडियन प्रीमियर लीग में उनका तीसरा अर्धशतक है.

1:18 AM. 4 Oct 20 7:48 PM. 3 Oct

फॉर्म में लौटे विराट कोहली, जमाया अर्धशतक

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अपने फॉर्म में लौट आये हैं. उन्होंने पडिक्कल के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

1:18 AM. 4 Oct 20 7:48 PM. 3 Oct

पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में जमाया तीसरा अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में तीसरा अर्धशतक बना लिया है. उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेले हैं और चार में शानदार प्रदर्शन किया है.

1:18 AM. 4 Oct 20 7:48 PM. 3 Oct

पडिक्कल की विस्फोटक पारी, आरसीबी का स्कोर 11ओवर में 82 रन

देवदत्त पडिक्कल की आईपीएल में एक और विस्फोटक पारी के दम पर आरसीबी ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिया है. पडिक्कल इस समय 32 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बना लिये हैं.

1:18 AM. 4 Oct 20 7:48 PM. 3 Oct

आरसीबी को पहला झटका, आरोन फिंच 8 रन पर आउट, स्कोर 27/1

आरसीबी को आरोन फिंच के रूप में पहला झटका लगा है. फिंच ने 2 चौके की मदद से 7 गेंदों में 8 रन बनाये. फिंच का विकेट श्रेयस अय्यर ने लिया.

1:18 AM. 4 Oct 20 7:48 PM. 3 Oct

आरसीबी की अच्छी शुरुआत, दूसरे ओवर में पडिक्कल ने उनादकट को जमाया छक्का

राजस्थान के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही है. पडिक्कल ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उनादकट को छक्का जमाया और तीसरी गेंद पर चौका. दो ओवर में टीम का स्कोर बिना कोई नुकसान के 20 रन है.

मुख्य बातें

IPL 2020 RR vs RCB : आईपीएल 2020 के 15वें मैच में चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की टीम ने राजस्थान के लक्ष्य 154 रन को 2 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से कप्तान विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतक जमाया. वहीं युवा बल्लेबाज पडिक्कल ने भी शानदार अर्धशतक बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >