IPL 2020, RCB vs KXIP : गेल-राहुल के तूफान में उड़ा आरसीबी, पंजाब ने कोहली सेना को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2020, RCB vs KXIP, Latest Update, Royal Challengers Bangalore, Kings xi punjab, LIVE Streaming, live cricket score, live score, ipl today match , Indian Premier League 2020, आईपीएल 2020 के 31वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. पंजाब की जीत में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की विस्फोटक पारी ने बड़ी भूमिका निभायी. गेल और राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि मयंक अर्धशतक बनाने से चूक गये. गेल ने 45 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाये और आखिरी ओवर में रन आउट हुए. वहीं केएल राहुल 49 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद लौटे. मयंक अग्रवाल ने 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाये.

Live Updates
4:55 AM. 16 Oct 20 11:25 PM. 15 Oct

आखिरी ओवर का रोमांच

पंजाब और आरसीबी के बीच आखिरी ओवर में रोमांच अपने चरम पर था. आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में केवल दो रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर क्रिस गेल थे और गेंदबाजी में चहल. चहल ने पहली गेंद पर गेल को रन नहीं बनाने दिया. दूसरी गेंद पर भी गेल रन नहीं बना पाये. तीसरी गेंद पर गेल ने एक रन बनाकर स्कोर को लेवल पर पहुंचाया. अब पंजाब की टीम को जीत के लिए 3 गेंदों में 1 रन चाहिए थे. चौथी गेंद पर केएल राहुल रन नहीं बना पाये. फिर पांचवीं गेंद पर राहुल ने एक रन के लिए भागे, लेकिन गेल रन आउट हो गये. अब पंजाब को जीत के लिए 1 गेंद में 1 रन चाहिए थे. गेल के आउट होने के बाद पूरन बल्लेबाजी के लिए आये. पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया और पंजाब को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलायी.

4:55 AM. 16 Oct 20 11:25 PM. 15 Oct

पंजाब ने कोहली सेना को 8 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2020 के 31वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. पंजाब की जीत में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की विस्फोटक पारी ने बड़ी भूमिका निभायी.

4:55 AM. 16 Oct 20 11:25 PM. 15 Oct

16 ओवर में पंजाब का स्कोर 146 रन

पंजाब ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिया है. इस समय गेल और केएल राहुल अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:55 AM. 16 Oct 20 11:25 PM. 15 Oct

पंजाब को जीत के लिए 24 गेंद में 26 रन

पंजाब को आसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 24 गेंदों में 26 रन चाहिए. इस समय गेल और राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:55 AM. 16 Oct 20 11:25 PM. 15 Oct

पंजाब को पहला झटका, मयंक अग्रवाल 45 रन बनाकर आउट

पंजाब की टीम को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने पहला झटका दिया. मयंक अग्रवाल जो तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, उनको चहल ने बोल्ड आउट किया. मयंक ने 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन बनाये.

4:55 AM. 16 Oct 20 11:25 PM. 15 Oct

मयंक-राहुल की शारजाह में आतिशबाजी, 7 ओवर में 65 रन

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पंजाब की विस्फोटक शुरुआत दिलायी है. धीमी शुरुआत करने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने अपना गियर बदला और शारजाह के छोटे मैदान पर चौको और छक्कों की बरसात कर दी. पंजाब का स्कोर 7 ओवर में 65 रन हो चुका है.

मुख्य बातें

IPL 2020, RCB vs KXIP, Latest Update, Royal Challengers Bangalore, Kings xi punjab, LIVE Streaming, live cricket score, live score, ipl today match , Indian Premier League 2020, आईपीएल 2020 के 31वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. पंजाब की जीत में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की विस्फोटक पारी ने बड़ी भूमिका निभायी. गेल और राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि मयंक अर्धशतक बनाने से चूक गये. गेल ने 45 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाये और आखिरी ओवर में रन आउट हुए. वहीं केएल राहुल 49 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद लौटे. मयंक अग्रवाल ने 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >