Dubai: Delhi Capitals players celebrate after defeating Kings XI Punjab in the super over during the cricket match of IPL 2020, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Sunday, Sept. 20, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI20-09-2020_000261A)
Copied link
IPL 2020, dc vs srh, Qualifier 2, Sunrisers Hyderabad, Delhi Capitals, IPL 2020 Latest Update शिखर धवन की एक और बड़ी पारी और मार्कस स्टोइनिस के आलराउंड खेल से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बनायी. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना सका. दिल्ली मंगलवार को फाइनल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगा जिससे वह पहले क्वालीफायर में हार गया था.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
सनराइजर्स का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी प्रभावहीन रही
सनराइजर्स का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी प्रभावहीन रही. स्टोइनिस और धवन दोनों को जीवनदान मिले. बल्लेबाजी में उसका शीर्ष क्रम असफल रहा. पिछले मैच में जीत के नायक केन विलियमसन और अब्दुल समद के बीच पांचवें विकेट के लिये 57 रन की साझेदारी उसकी पारी का आकर्षण रही.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
हैदराबाद की ओर से विलियमसन ने अर्धशतक जमाया
हैदराबाद की ओर से केन विलियमसन ने शानदार अर्धशतक बनाया. उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 67 रन बनाये. इसके अलावा समद ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाये. मनीष पांडे ने 21 रन बनाये. प्रियम गर्ग ने 17 रन और राशिद खान ने 11 रन की पारी खेली.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
स्टोइनिस का ऑलराउंडर प्रदर्शन
स्टोइनिस ने दिल्ली की ओर से ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया. पहले उन्होंने ओपनिंग करते हुए 27 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाये. फिर गेंदबाजी में 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाये.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
धवन और रबादा का धमाका, दिल्ली फाइनल में
दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी में पहले शिखर धवन ने 50 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 78 रन की तूफानी पारी खेली. फिर गेंदबाजी में रबादा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लेकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
हैदराबाद को 8वां झटका, एक ही ओवर में रबादा ने समद, राशिद और गोस्वामी को किया आउट
रबादा ने हैदराबाद को लगातार दो गेंदों में दो झटका दिया है. 19वें ओवर की तीसरी गेंद में पहले समद को फिर चौथी गेंद पर राशिद खान को आउट किया. समद ने 2 छक्के और दो चौके की मदद से 33 रन बनाये. राशिद खान ने 7 गेंदों में 11 रन बनाये और एक चौका व एक छक्का जमाया. रबादा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाये.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
हैदराबाद को पांचवां झटका, विलियमसन अर्धशतक बनाकर आउट
स्टोइनिस ने घातक गेंदबाजी करते हुए केन विलियमसन को अपना शिकार बनाया. स्टोइनिस ने विलियमसन को रबादा के हाथों कैच आउट कराया. विलियमसन ने 45 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 67 रन बनाये. 17 ओवर में टीम का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन है. स्टोइनिस 3 ओवर में 26 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
विलियमसन ने जमाया अर्धशतक
हैदराबाद की ओर से विलियमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15 ओवर में टीम का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
हैदराबाद को चौथा झटका, होल्डर 11 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को 12वें ओवर में चौथा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने होल्डर को प्रवीण दुबे के हाथों कैच कराया. होल्डर ने 15 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 11 रन बनाये. होल्डर के आउट होने के बाद अब्दुल समद बल्लेबाजी करने आये हैं.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
11 ओवर में हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 83 रन
11 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन है. होल्डर और विलियमसन इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
स्टोइनिस ने हैदराबाद को एक ओवर में दिया दोहरा झटका, पांडे और गर्ग आउट
हैदराबाद को 5वें ओवर में स्टोइनिस ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को दो झटका दिया. पहले प्रियम गर्ग 12 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए. गर्ग को स्टोइनिस ने बोल्ड किया, फिर मनीष पांडे को नॉर्टजे के हाथों कैच आउट कराया. पांडे ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके की मदद से 21 रन बनाये. 5 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 44 रन है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
हैदराबाद को पहला झटका, डेविड वॉर्नर 2 रन पर आउट
हैदराबाद को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा. रबाडा ने कप्तान डेविड वॉर्नर को अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया. वॉर्नर ने 3 गेंदों में केवल दो रन बनाये.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
हैदराबाद की गेंदबाजी : केवल तीन गेंदबाजों ने विकेट चटकाये
हैदराबाद के गेंदबाजों ने आज कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया. केवल तीन गेंदबाजों को विकेट मिला. होल्डर, राशिद खान और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाये. होल्डर सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिये. नदीम ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिये. दो नोबॉल भी फेंके. राशिद खान सबसे किफायती गेंद डाले. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिये.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
दिल्ली ने हैदराबाद को दिया 190 रन का लक्ष्य
शिखर धवन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा है. दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बनाया. धवन ने 50 गेंदों में दो छक्के और 6 चौके की मदद से 78 रन बनाये. दिल्ली की ओर से स्टोनिस ने 38 रन और हेटमायर ने नाबाद 42 रन की पारी खेली. हेटमायर ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 4 चौका जमाया. इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
दिल्ली को दूसरा झटका, श्रेयस अय्यर 21 रन पर आउट
दिल्ली को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर के रूप में दूसरा झटका लगा. हेल्डर ने अय्यर को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया. अय्यर ने 1 चौके की मदद से 20 गेंदों में 21 रन बनाये. 14 ओवर में दिल्ली को स्कोर दो विकेट पर 126 रन है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
धवन का धमाका, छक्के से पूरा किया अर्धशतक
दिल्ली के ओपनर शिखर धवन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए आईपीएल 2020 में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही दिल्ली का स्कोर 10 ओवर में एक विकेट पर 102 रन हो गया है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
दिल्ली को पहला झटका, स्टोइनिस 38 रन बनाकर आउट
दिल्ली को 9वें ओवर में पहला झटका लगा है. ओपनर स्टोइनिस 5 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. स्टोइनिस को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया. 9 ओवर में दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
दिल्ली की बेहतरीन शुरुआत, धवन और स्टोइनिस क्रीज पर जमे
टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की है. पहले 5 ओवर में धवन और स्टोइनिस ने अपनी टीम के स्कोर को 50 तक पहुंचाया.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
धवन और स्टोइनिस ने दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत की
शिखर धवन और स्टोइनिस दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत की. पहले ओवर में स्टोइनिस ने दो और धवन ने एक रन बनाये. पहले ओवर में दिल्ली का स्कोर बिना कोई नुकसान के 3 रन है. हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम को साकारात्मक खेल दिखाना होगा. एक अच्छे स्कोर खड़ा करना होगा. उन्होंने अपने गेंदबाज राशिद खान की जमकर तारीफ की. अय्यर ने तारीफ करते हुए कहा, राशिद एक अद्भुत गेंदबाज है जो खेल को बदल सकता है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
टॉस हारकर खुश हैं हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर, जानें क्या कहा
दिल्ली के खिलाफ टॉस हारकर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर खुश हैं. उन्होंने कहा, पहले गेंदबाजी करके उन्हें खुशी हो रही है. उन्होंने क्वालीफायर में दबाव के बारे में कहा – हर कोई टीम में अपनी भूमिका जानता है. यह एक नया विकेट, नया खेल, अलग तरह का दबाव है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
दिल्ली में दो बदलाव, हैदराबाद में कोई बदलाव नहीं
दिल्ली ने शिमरोन हेटमायर और प्रवीण दुबे को अंतिम एकादश में शामिल किया है. सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा अब भी चोटिल हैं और उसने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेट कीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा और टी नटराजन.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे.
5:09 AM. 9 Nov 205:09 AM. 9 Nov
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली की टीम ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
डेविड वॉनर्र आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक लगाने के करीब
हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक लगाने के बेहद करीब पहुंच गये हैं. दिल्ली के खिलाफ अगर वो 5 छक्का जमाने में कामयाब होते हैं, तो उनका आईपीएल में 200 छक्का पूरा हो जाएगा.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
रहाणे आईपीएल में बन सकते हैं 4 हजारी
रहाणे आईपीएल में 4 हजार रन पूरा करने के बेहद करीब पहुंच गये हैं. हैदराबाद के खिलाफ रहाणे अगर 69 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनके नाम बड़ी उपलब्धि हो जाएगी.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
डेविड वार्नर ने टीम को कराया शानदार वापसी
शुरुआती चरण में लचर प्रदर्शन करने वाली हैदराबाद की टीम की वापसी का श्रेय कप्तान डेविड वार्नर को जाता है जिन्होंने अपने खिलाड़ियों का शानदार इस्तेमाल किया. दूसरी तरफ शुरुआती नौ मैचों में सात जीत दर्ज करने वाले दिल्ली कैपिटल्स की पिछले छह मैचों में पांच हार से कप्तान श्रेयस अय्यर की योजनाओं को झटका लगा है.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
अबुधाबी में दिल्ली का रिकॉर्ड बेहद खराब
दिल्ली और हैदराबाद के बीच आज का मुकाबला अबुधाबी में खेला जाएगा. अबुधाबी में दिल्ली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. दिल्ली की टीम यहां 5 मैच अब तक खेल चुकी है, जिसमें उसे 1 में जीत और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं हैदराबाद की टीम भी यहां 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें दो 2 मैच में जीत और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
आईपीएल में अब तक दिल्ली और हैदराबाद के बीच 17 बार हो चुका है आमना-सामना
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 17 बार आमना-सामना हो चुका है. जिसमें हैदराबाद का दिल्ली पर दबदबा रहा है. हैदराबाद की टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है तो दिल्ली को केवल 6 मैच में जीत मिली है. लीग मैच में हैदराबाद ने दोनों मैच में दिल्ली को हराया है. पहले मैच को 15 रन से जीत था, तो दूसरे मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 88 रन से रौंदा था. उसे मैच में वॉर्नन, साहा और पांडे ने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
दिल्ली का मजबूत पक्ष
दिल्ली का मजबूत पक्ष है कि कप्तान अय्यर शानदार फॉर्म में हैं. इसके आलवा क्रिस मॉरिस और अक्षर पटेल शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया है. दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत है. तेज गेंदबाजी में जहां रबादा, नॉर्टजे और स्टोइनिस आग उगल रहे हैं, तो स्पिन गेंदबाजी में आर अश्विन और अक्षर पटेल बल्लेबाजों को अब तक खुब परेशान किया है.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
दिल्ली का कमजोर पक्ष
दिल्ली की सबसे बड़ी कमजोरी है उसका टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी. ओपनर पृथ्वी शॉ खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. दूसरी ओर शिखर धवन भी शुरुआती कुछ मैच में खतरनाक फॉर्म में दिखाई दिये, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया है. मुंबई के खिलाफ पहले क्वालीफायर में टॉप के तीन बल्लेबाज शॉ, धवन और रहाणे शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये थे. अगर दिल्ली को फाइनल में पहुंचना है तो टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
11:14 PM. 8 Nov 2011:14 PM. 8 Nov
हैदराबाद का कमजोर और मजबूत पक्ष
हैदराबाद का मजबूत पक्ष कि उसके कप्तान डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद पारी खेली थी और आरसीबी को 10 विकेट से हराया था. इसके अलावा केन विलियमसन, मनीष पांडे भी शानदार फॉर्म में हैं. गेंदबाजी की बात करें तो जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा और नटराजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. हैदराबाद की ओर से ये खिलाड़ी गेम चेंजर बन सकते हैं. हालांकि ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने से टीम को बड़ा झटका भी लगा है.
10:34 PM. 8 Nov 2010:34 PM. 8 Nov
दिल्ली पर हैदराबाद का पलड़ा भारी
सही समय पर लय हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को जब टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका पलड़ा भारी होगा. इस मैच के विजाता का सामना फाइनल में मुंबई इंडियन्स से होगा. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले चारों मुकाबले करो या मरो के थे लेकिन टीम ने सभी में जीत दर्ज की तो वहीं शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट के आखिरी चरण तक पहुंचते-पहुंचते लय से भटक गयी.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
मुख्य बातें
IPL 2020, dc vs srh, Qualifier 2, Sunrisers Hyderabad, Delhi Capitals, IPL 2020 Latest Update शिखर धवन की एक और बड़ी पारी और मार्कस स्टोइनिस के आलराउंड खेल से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बनायी. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना सका. दिल्ली मंगलवार को फाइनल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगा जिससे वह पहले क्वालीफायर में हार गया था.