IPL 2020, MI vs DC : मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया

IPL 2020 Live Score, Live Streaming, MI vs DC Live Cricket Score, Mumbai Indians, Delhi Capitals, Rohit Sharma, Shreyas Iyer, मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया

Live Updates
5:04 AM. 12 Oct 20 11:34 PM. 11 Oct

मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया

मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 5 विकेट से मात दे दी. दिल्ली के 163 रन के दिये गये लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डि कॉक ने 53 रन की शानदार पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने भी 53 रन बनाये. इन दोनों बल्लेबाजों ने ही मिलकर 100 रन से ज्यादा टीम के लिए जोड़ दिये.

दिल्ली की शानदार जीत 

मुंबई इंडियंस ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (53) और सूर्य कुमार यादव (53) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के दिलचस्प मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को दो गेंद रहते पांच विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की नाबाद 69 रन की अर्धशतकीय पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के साथ तीसरे विकेट के लिये 85 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 162 रन बनाये .

5:04 AM. 12 Oct 20 11:34 PM. 11 Oct

ईशान किशन 28 रन बनाकर आउट, मुंबई का पांचवा विकेट गिरा 

5:04 AM. 12 Oct 20 11:34 PM. 11 Oct

मुंबई का चौथा विकेट डाउन, हार्दिक पांड्या जीरो पर आउट  

हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 बॉल खेल पाये और जीरो पर आउट हो गये.

5:04 AM. 12 Oct 20 11:34 PM. 11 Oct

सूर्यकुमार यादव 53 रन बनाकर आउट, मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

5:04 AM. 12 Oct 20 11:34 PM. 11 Oct

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, क्विंटन डि कॉक 53 रन बनाकर आउट  

5:04 AM. 12 Oct 20 11:34 PM. 11 Oct

दिल्ली के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई, पहला विकेट गिरा 

दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हु�� 163 रन का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा महज पांच रन बनाकर आउट हो गये.

मुख्य बातें

IPL 2020 Live Score, Live Streaming, MI vs DC Live Cricket Score, Mumbai Indians, Delhi Capitals, Rohit Sharma, Shreyas Iyer, मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >