IPL 2020,MI vs SRH : वॉर्नर-साहा की विस्फोट पारी, मुंबई को 10 विकेट से रौंदकर हैदराबाद प्लेऑफ में

ipl 2020, ipl match live score, ipl match live Streaming, डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बना ली. वॉर्नर और साहा ने नाबाद 151 रनों की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मुंबई पर विस्फोटक जीत दिलायी. वॉर्नर ने 58 गेंदों में एक छक्का और 10 चौके की मदद से नाबाद 85 रन बनाया. वहीं साहा 45 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाये.

Live Updates
11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई को 10 विकेट से रौंदकर हैदराबाद प्लेऑफ में

डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बना ली. वॉर्नर और साहा ने नाबाद 151 रनों की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मुंबई पर विस्फोटक जीत दिलायी. वॉर्नर ने 58 गेंदों में एक छक्का और 10 चौके की मदद से नाबाद 85 रन बनाया. वहीं साहा 45 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाये. हैदराबाद ने 17 ओवर और एक गेंदों में 151 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इससे पहले संदीप शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को 149 रन पर रोक दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना पायी. हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा ने 3, होल्डर व नदीम ने दो-दो और राशिद खान ने एक विकेट चटकाये.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

वॉर्नर-साहा की तूफानी बल्लेबाजी, दोनों ने जमाया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने शानदार शुरुआत की है. ओपनर साहा और कप्तान वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बन चुकी है. दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है. 13वें ओवर में बिना कोई नुकसान के हैदराबाद का स्कोर 113 रन हो गया है.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

हैदराबाद की तूफानी शुरुआत, वॉर्नर-साहा की जोड़ी मैदान पर

मुंबई के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही. डेविड वॉर्नर और साहा की जोड़ी ने विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 6 विकेट पर 55 रन तक पहुंचाया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई की ओर से पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी, टॉप स्कोर रहे

मुंबई इंडियंस की ओर से कीरोना पोलार्ड ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौकों की मदद से 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 36, इशान किशन ने 33 और डीकॉक ने 25 रनों की पारी खेली.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा 150 रन का लक्ष्य

संदीप शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को 149 रन पर रोक दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना पायी. हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा ने 3, होल्डर व नदीम ने दो-दो और राशिद खान ने एक विकेट चटकाये. इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई को 8वां झटका, पोलार्ड 41 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को 20वें ओवर में 8वां झटका लगा है. पोलार्ड 25 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए. पोलार्ड ने 4 छक्के और 2 चौके जमाये. पोलार्ड को होल्डर ने अपना शिकार बनाया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई को 7वां झटका, कुल्टर-नाइल 1 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर में 7वां झटका लगा है. कुल्टर-नाइल 3 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए. नाइल को होल्डर ने अपना शिकार बनाया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई को 6ठा झटका, इशान किशन 33 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को 17वें ओवर में 6ठा झटका लगा है. इशान किशन 2 छक्के और एक चौके की मदद से 30 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. किशन को संदीप शर्मा ने बोल्ड किया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई इंडियंस के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में चौथा झटका लगा है. सौरभ तिवारी 3 गेंदों में केवल एक रन बनाकर राशिद खान के शिकार हुए.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

नदीम की घातक गेंदबाजी, मुंबई को चौथा झटका, पांड्या शून्य पर आउट

नदीम ने मुंबई इंडियंस को 12वें ओवर में दो झटका लगा. नदीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे ओवर में पहले सूर्यकुमार यादव को आउट किया, फिर क्रुणाल पांड्या खाता खोले बिना पवेलियन लौट गये.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 12वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 5 चौके की मदद से 29 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार को नदीम में साहा के हाथों कैच आउट कराया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई को दूसरा झटका, डीकॉक 25 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 5वें ओवर में दूसरा झटका लगा है. डीकॉक संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड आउट हुए. आउट होने से पहले डीकॉक ने संदीप शर्मा को एक चौका और लगातार दो छक्का जमाया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई इंडियंस को पहला झटका, रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है. चोट से उबरकर वापसी करने वाले कप्तान रोहित शर्मा 7 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर संदीप शर्मा के शिकार हुए. संदीप ने रोहित को वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

हैदराबाद में एक और मुंबई में तीन बदलाव

हैदराबाद टीम में अभिषेक शर्मा की जगह प्रियम गर्ग को शामिल किया गया. वहीं मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को आराम देकर जेम्स पेटिंसन और धवल कुलकर्णी को उतारा है. जयंत यादव की जगह रोहित शर्मा खेल रहे हैं जो चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर थे. चोट की वजह से ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई के लिए बड़ी खबर रोहित शर्मा की हुई वापसी

मुंबई इंडियंस की ओर से आज रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. चोट के कारण रोहित पिछले कई मैचों में नजर नहीं आये थे. उनकी जगह कीरोन पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे थे. रोहित की वापसी से टीम को बड़ी राहत मिली है.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर (c), रिद्धिमान साहा (w), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शहजाद नदीम, संदीप शर्मा और टी नटराजन.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, इशान किशन, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, नाथन कुल्टर-नाइल, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन और धवल कुलकर्णी.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

हैदराबाद ने टॉस जीता, मुंबई की पहले बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आईपीएल के आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. हैदराबाद को प्लेआफ में प्रवेश के लिये यह मैच हर हालत में जीतना है जबकि मुंबई शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई कर चुकी है.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

बोल्ट-बुमराह की घातक गेंदबाजी से मुंबई और भी मजबूत

ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नयी और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है. रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भी मुंबई ने दिखाया दम

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई के खिलाफ कोई गलती नहीं करना चाहेगी हैदराबाद की टीम

आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान वार्नर ने कहा था, 2016 में भी टीम के सामने ऐसी ही चुनौती थी और हमने आखिरी के तीन मैचों में जीत दर्ज की थी. सनराइजर्स हैदराबाद को यह पता है कि मुंबई इंडियन्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होगी, जो अपने पांचवें आईपीएल खिताब की तरफ बढ़ रही है.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

टी नटराजन और राशिद खान की मौजूदगी से हैदराबाद की गेंदबाजी भी मजबूत

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है. जैसन होल्डर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. संदीप शर्मा और नदीम ने भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

मुंबई के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों को करना होगा शानदार प्रदर्शन

मुंबई के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा. हालांकि ऋदिमान साहा ने डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को हरफनमौला खिलाड़ी का विकल्प दिया है. रॉयर चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था.

11:12 PM. 3 Nov 20 11:12 PM. 3 Nov

इस तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती है हैदराबाद की टीम

हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं.

6:37 PM. 3 Nov 20 6:37 PM. 3 Nov

मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. यह मैच हैदराबाद के लिहाज से खास है. अगर हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाना है, तो हर हाल में मुंबई को हराना होगा. दूसरी ओर मुंबई की टीम पहले से ही पलेऑफ में पहुंच चुकी है और पूरी टीम शानदार फॉर्म में है. वैसे में मुकाबला रोमांचक हो सकता है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

मुख्य बातें

ipl 2020, ipl match live score, ipl match live Streaming, डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बना ली. वॉर्नर और साहा ने नाबाद 151 रनों की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मुंबई पर विस्फोटक जीत दिलायी. वॉर्नर ने 58 गेंदों में एक छक्का और 10 चौके की मदद से नाबाद 85 रन बनाया. वहीं साहा 45 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >