IPL 2020,MI vs DC : बुमराह, बोल्ट और ईशान के तूफान में फंसी दिल्ली, मुंबई ने 9 विकेट से रौंदा
Copied link
ipl 2020, mi playing 11,Delhi, Mumbai, ipl, mi vs dc, dc vs mi playing 11, mi vs dc dream 11 team prediction, ipl live score, बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई के कप्तान पोलार्ड का फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर 110 रन पर ही रोक दिया. फिर रन का पीछा करते हुए 14 ओवर और दो गेंदों में केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाये.
12:30 AM. 1 Nov 2012:30 AM. 1 Nov
ईशान किशन की तूफानी पारी
बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. किशन के साथ सूर्यकुमार यादव 1 चौके की मदद से 11 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. मुंबई की ओर से केवल डीकॉक का विकेट गिरा. डीकॉक 28 गेंदों में दो चौके की मदद से 26 रन बनाये.
12:30 AM. 1 Nov 2012:30 AM. 1 Nov
मुंबई से हारकर मुश्किल में फंसी दिल्ली, प्लेऑफ में पहुंचना हुआ कठिन
बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई के कप्तान पोलार्ड का फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर 110 रन पर ही रोक दिया. फिर रन का पीछा करते हुए 14 ओवर और दो गेंदों में केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाये.
12:30 AM. 1 Nov 2012:30 AM. 1 Nov
मुंबई को पहला झटका, डीकॉक 26 रन पर आउट
मुंबई को 11वें ओवर में पहला झटका लगा है. डीकॉक नॉर्टजे की गेंद पर 2 चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. डीकॉक ने 28 गेंदों का सामना किया.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
मुंबई की बेहतरीन शुरुआत, ईशान किशन और डीकॉक की जोड़ी मैदान पर
दिल्ली को सस्ते में निपटने के बाद मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत. ईशान किशन और डीकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को बिना कोई नुकसान कराये 7 ओवर में 41 रन बना लिया है.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
टॉप ऑर्डर बैट्समैन ने फिर किया निराश
दिल्ली को एक बार फिर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया. आज पहले ही ओवर में धवन खाता खोले बिना आउट हो गये. प1थ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर 25 रन और पंत 21 रन बनाकर सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी बने. स्टोइनिस दो, हेटमायर 11, पटेल 5, आर अश्विन 12, रबादा 12 रन बनाकर बुमराह के हाथों रन आउट हुए. प्रवीण दूबे 7 रन बनाकर नाबाद रहे.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
मुंबई ने दिल्ली को 110 रन पर रोका
जसप्रीत बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली की टीम को 110 रन पर ही रोक दिया. बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाये. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बनाया पायी. बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिया, जबकि बोल्ट ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाये. कुल्टन नायल और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिये.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
दिल्ली को 8वां झटका, अश्विन 12 रन बनाकर आउट
दिल्ली को 19वें ओवर में 8वां झटका लगा है. बोल्ट ने अश्विन को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराया. अश्विन ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्के की मदद से 12 रन बनाये. बोल्ट 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाये.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
दिल्ली को 7वां झटका, हेटमायर 11 रन बनाकर आउट
दिल्ली को 16वें ओवर में 7वां झटका लगा है. नायल ने क्रुणाल पांड्या के हाथों हेटमायर को आउट किया. हेटमायर ने 1 चौके की मदद से 13 गेंदों में 11 रन बनाया.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
बुमराह की घातक गेंदबाजी, दिल्ली के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 14वें ओवर में 6 ठा झटका दिया. पटेल 1 चौके की मदद से 9 गेंदों में 5 रन बनाकर पग बाधा आउट हुए. इससे पहले बुमराह ने दिल्ली को एक ही ओवर में दो झटका दिया. 15 ओवर में दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 78 रन है. बुमराह अब तक 3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
दिल्ली को तीसरा झटका, अय्यर 25 रन पर आउट
दिल्ली कैपिटल्स को 11वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है. अय्यर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 29 बॉल में 25 रन बनाकर राहुल चाहर के शिकार हुए.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
दिल्ली को दूसरा झटका, पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा है. पृथ्वी शॉ दो चौके की मदद से 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. शॉ का विकेट भी बोल्ट ने लिया. बोल्ट अबतक दो ओवर की गेंदबाजी में 9 रन देकर दो विकेट ले चुके हैं.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
दिल्ली की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में धवन खाता खोले बिना आउट
दिल्ली की शुरुआत खराब रही है. पहले ही ओवर में शिखर धवन खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. धवन दो गेंद ही खेल पाये और उन्हें बोल्ट ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
मुंबई के खिलाफ धवन 750 रन से केवल 17 रन पीछे
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 750 रन से केवल 17 रन पीछे हैं. आज अगर वो 17 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो मुंबई के खिलाफ उनका 750 रन पूरा हो जाएगा.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
पंत आईपीएल में 2000 रन से केवल 11 रन पीछे
पंत आज आईपीएल में अपना 2000 रन पूरा कर सकते हैं. पंत केवल 11 रन पीछे हैं.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
आईपीएल में अब तक 25 बार आमने-सामने हो चुकी हैं मुंबई और दिल्ली की टीमें
आईपीएल में अब तक दोनों टीमें 25 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई की टीम 13 बार और दिल्ली की टीम 12 मैच में जीत दर्ज की है.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
दिल्ली का प्रदर्शन पिछले तीन मुकाबलों में रहा है खराब
दिल्ली के बल्लेबाजों का प्रदर्शन टीम के अनुकूल नहीं रहा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उसके बल्लेबाज दबाव में दिखे और 220 रन के लक्ष्य के सामने 131 रन पर आउट हो गये. कैगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्टजे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन बाकी गेंदबाजों से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
दिल्ली को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिये एक जीत की जरूरत
तीन पराजय से दिल्ली की आंख खुल गयी होगी कि टूर्नामेंट में किसी भी स्तर पर ढिलायी बरतना महंगा पड़ सकता है. उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिये एक जीत की जरूरत है. उसके लिये आखिरी दो मैच आसान नहीं होने वाले हैं क्योंकि उसका सामना टूर्नामेंट की चोटी की दो टीमों मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा. अगर दिल्ली अपने आखिरी दोनों मैच गंवा देता है तो वह बाहर भी हो सकता है.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी
चेन्नई सुपर किंग्स की गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर छह विकेट की जीत से मुंबई की प्लेऑफ में जगह भी पक्की हो गयी. मौजूदा चैंपियन के अभी 16 अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी अच्छा है. उसका शीर्ष दो में बने रहना लगभग तय है. किंग्स इलेवन पंजाब, केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीन हार के बावजूद दिल्ली 12 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
मुंबई की टीम में दो और दिल्ली में तीन बदलाव
मुंबई ने हार्दिक पांड्या की जगह जयंत यादव और जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कूल्टर-नाइल को टीम में शामिल किया है. दिल्ली की टीम ने भी तीन बदलाव करते हुए पृथ्वी शॉ, प्रवीण दुबे और हर्षल पटेल को अंतिम 11 में मौका दिया है.
11:26 PM. 31 Oct 2011:26 PM. 31 Oct
आज के मैच में रोहित शर्मा टीम में शामिल नहीं
आज के मैच में मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. उन्हें चोट लगी है. जिसके कारण से कुछ दिनों से मैच नहीं खले रहे हैं. उनकी जगह कीरोन पोलार्ड कप्तानी कर रहे हैं.
दिल्ली कैपिटल (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्टजे
8:38 PM. 31 Oct 208:38 PM. 31 Oct
मुंबई ने टॉस जीता, दिल्ली की पहले बल्लेबाजी
मुंबई ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स प्लेऑफ में जगह सुरक्षित कर चुका है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किसी तरह की ढिलायी नहीं बरतेगा और जीत दर्ज करके शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
मुख्य बातें
ipl 2020, mi playing 11,Delhi, Mumbai, ipl, mi vs dc, dc vs mi playing 11, mi vs dc dream 11 team prediction, ipl live score, बुमराह और बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई के कप्तान पोलार्ड का फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली को 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर 110 रन पर ही रोक दिया. फिर रन का पीछा करते हुए 14 ओवर और दो गेंदों में केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाये.