Dubai: Mumbai Indians batsman Rohit Sharma plays a shot during the Indian Premier League (IPL) T20 final cricket match against Delhi Capitals, at Dubai International Cricket Stadium in Dubai, Tuesday, Nov. 10, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI10-11-2020_000238B)
Copied link
IPL 2020 Final, MI vs DC, LIVE Updates, live score, ipl match live Streaming, Mumbai Indians vs Delhi Capitals दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीए 2020 का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. मुंबई ने दिल्ली के लक्ष्य को 18 ओवर और 4 गेंदों में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
दिल्ली की ओर से नॉर्टजे ने दो विकेट चटकाये, पर्पल कैप पर रबादा का कब्जा
दिल्ली की ओर से नॉर्टजे ने दो विकेट चटकाये. जबकि रबादा और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिये. इसके साथ ही रबादा ने 30 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमाया.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
मुंबई की जीत में रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका
मुंबई की खिताबी जीत में कप्तान रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया और 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 68 रन बनाये. रोहित के अलावा इशान किशन नाबाद 33 रन बनाये. इशान ने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 3 चौका जमाया.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
मुंबई इंडियंस पांचवीं बार बना आईपीएल चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को 5 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीए 2020 का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. मुंबई ने दिल्ली के लक्ष्य को 18 ओवर और 4 गेंदों में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
पोलार्ड की धुआंधार बल्लेबाजी, नॉर्टजे के ओवर में जमाया लगातार दो चौका, रबादा के हुए शिकार
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आये पोलार्ड ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नॉर्टजे को लगातार दो चौका जमाया. लेकिन रबादा ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, रोहित शर्मा 68 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस को 17वें ओवर में तीसरा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा 51 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को नॉर्टजे ने आउट किया.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
इशान किशन की धुआंधार बल्लेबाजी, स्टोइनिस के ओवर में जमाया छक्का
मुंबई के युवा बल्लेबाज इशान किशन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए स्टोइनिस के ओवर में एक छक्का जमाया. मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में चाहिए 30 रन.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी
अक्षर पटेल ने मुंबई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में केवल 16 रन दिये. हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया. मुंबई का स्कोर 14 ओवर में दो विकेट पर 116 रन है. मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 41 रन चाहिए.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
रोहित शर्मा का तूफानी अर्धशतक
रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने रबादा को चौका जड़कर मोजूदा सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. टीम का स्कोर 12 ओवर में दो विकेट पर 102 रन है.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
मुंबई को दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव रन आउट
मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर में दूसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 20 गेंदों में 19 रन बनाकर रन आउट हुए. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच तालमेल का अभाव दिखा और सूर्यकुमार को अपना विकेट गंवाना पड़ा.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
अक्षर पटेल की कसी हुई गेंदबाजी, दूसरे ओवर में दिये केवल दो रन
अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की है. अपने दूसरे ओवर में उन्होंने केवल दो रन दिये.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
6 ओवर में मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 61 रन
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही. 6 ओवर में टीम ने एक विकेट खोकर 61 रन बना लिया है. क्रीज पर इस समय रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं.
4:39 AM. 11 Nov 204:39 AM. 11 Nov
मुंबई को पहला झटका, डीकॉक 20 रन पर आउट
मुंबई इंडियंस को 5वें ओवर में पहला झटका लगा है. स्टोइनिस ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर डीकॉक को आउट किया. डीकॉक ने 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 12 गेंदों में 20 रन बनाये.
3:16 AM. 11 Nov 203:16 AM. 11 Nov
मुंबई की ऐसी रही गेंदबाज
मुंबई की ओर से बोल्ट ने तीन विकेट चटकाये. दो विकेट नायल ने और एक विकेट जयंत यादव ने लिये. पूरे टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले बुमराह को आज एक भी विकेट नहीं मिला. उनका पपर्ल कैप जीतने का सपना भी अधूरा रह गया.आईपीएल 2020 Live update से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
बोल्ट की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने दिल्ली को 156 रन पर रोका
बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 156 रन पर रोक दिया. बोल्ट ने तीन विकेट चटकाये. दिल्ली की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 65 रन बनाये. अय्यर के अलावा पंत ने 56 रन बनाये. अय्यर और पंत ने चौथे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभायी. अय्यर ने 50 गेंदों का सामना किया जिसमें 2 छक्के और 6 चौके जमाये. दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाये. बोल्ट ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाये.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
बोल्ट ने दिल्ली को दिया पांचवां झटका, हेटमायर 5 रन पर आउट
बोल्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपना तीसरा विकेट लिया. उन्होंने हेटमायर को 5 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया. हेटमायर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आये हैं. 18 ओवर में टीम का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन है. बोल्ट ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिये.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
दिल्ली को चौथा झटका, पंत अर्धशतक बनाकर आउट
दिल्ली की टीम को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा. पंत 38 गेंदों दो छक्के और 4 चौके की मदद से 56 रन बनाये. पंत को नायल ने अपना शिकार बनाया. पंत ने अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 96 रनों की लंबी साझेदारी निभायी.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
अय्यर और पंत ने दिल्ली को संभाला
तीन बड़े विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद कप्तान अय्यर और पंत ने दिल्ली की पारी को संभाला. दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
6 ओवर में दिल्ली का प्रदर्शन ऐसा रहा
6 ओवर में दिल्ली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. पहले पावरप्ले में दिल्ली ने तीन विकेट गंवाये और 41 रन बनाये. इस समय कप्तान अय्यर और पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
दिल्ली को तीसरा झटका, शिखर धवन 15 रन पर आउट
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे ओवर में ऑफ स्पिनर जयंत यादव को गेंदबाजी आक्रमण पर उतारा. जयंत ने आते ही अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन को बोल्ड कर दिया. धवन ने 3 चौके की मदद से 12 गेंदों में 15 रन बनाये. धवन के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए आये हैं. दिल्ली का स्कोर 4 ओवर में तीन विकेट पर 25 रन है.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
बोल्ट की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को दूसरा झटका, रहाणे आउट
बोल्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को दूसरा झटका दिया है. अपने पहले ओवर में स्टोइनिस को शून्य पर आउट किया, फिर दूसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को दो रन पर आउट किया. दोनों ही विकेट विकेट कीपर डीकॉक के हाथों कैच कराकर लिया. रहाणे के आउट होने के बाद कप्तान अय्यर बल्लेबाजी के लिए आये हैं.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
दिल्ली को पहली ही गेंद पर झटका, बोल्ट ने स्टोइनिस को बनाया शिकार
दिल्ली की शुरुआत खराब रही है. बोल्ट ने पहली ही गेंद पर ओपनर स्टोइनिस को डीकॉक के हाथों कैच आउट कराया. हैदराबाद के खिलाफ स्टोइनिस शानदार बल्लेबाजी की थी. पहले ओवर में बोल्ट ने एक विकेट लेकर 5 रन दिये. स्टोइनिस की जगह रहाणे बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
दिल्ली में कोई बदलाव नहीं, मुंबई में एक बदलाव, जयंत को मौका
दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट हैं और उन्हें अंतिम एकादश में बनाये रखा गया है. वह पिछले मैच में चोटिल हो गये थे. मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव करके स्पिनर राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को अंतिम एकादश में रखा है.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, प्रवीण दुबे और एनरिच नॉर्टजे.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
Bihar Election Results 2020 Live Updates : NDA और महागठबंधन में मुकाबला हुआ टाइट, बिहार मे पल-पल बदल रहे सियासी हालात
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
मार्कस स्टोइनिस शानदार फॉर्म में, मुंबई के लिए साबित हो सकते हैं बड़ी मुसीबत
दिल्ली के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. स्टोइनिस ने पूरे टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से खास प्रभावित किया है. अब तक 16 मैच में उन्होंने 352 रन और 12 विकेट चटकाये हैं. स्टोइनिस ने अब तक 3 अर्धशतक भी लगाये हैं. हैदराबाद के खिलाफ स्टोइनिस ने ही मैच का रूख बदला था. पहले उन्होंने बल्ले से तूफानी पारी खेली, फिर 3 विकेट भी चटकाये.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
दिल्ली के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं आर अश्विन
मुंबई के खिलाफ आर अश्विन ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. पूरे टूर्नामेंट में आर अश्विन ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. अश्विन अब तक 14 मैचों में 13 विकेट लिये हैं. पहले प्लेऑफ में भी उन्होंने मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन दिखाया था और बल्लेबाजों को खुब अपनी गेंद पर नचाया था.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
धवन बिगाड़ सकते हैं मुंबई का खेल, रोहित सेना को रहना होगा सावधान
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय खतरनाक फॉर्म में हैं. धवन अब तक 16 मैचों में अब तक 603 रन बना चुके हैं. जिसमें उनके दो शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. अगर आज के मैच में गब्बर का बल्ला चलता है, तो मुंबई का हर दांव उल्टा पड़ जाएगा. धवन बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं. जब वो फॉर्म में होते हैं, तो उनके सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज भी कहीं नहीं ठहरते.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं रबादा
कागिसो रबादा इस समय सबसे शानदार फॉर्म में हैं. उन्हीं के पास इस समय पर्पल कैप भी है. अब तक वो 29 विकेट ले चुके हैं. मुंबई के खिलाफ फाइनल में रबादा बड़े फैक्टर साबित होंगे. अगर वो चलते हैं तो मुंबई के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी उनके सामने रन बनाना.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
धवन की नजर इस खास रिकॉर्ड पर
शिखर धवन मौजूदा आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आज के मैच में उनपर बड़ी जिम्मेदारी है. दिल्ली को अगर खिताब जीतना है, तो धवन को अपना बेस्ट देना होगा. आज के मैच में धवन एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर सकते हैं. धवन अगर आज 36 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनके आईपीएल में दिल्ली की ओर से 1500 रन पूरे हो जाएंगे.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
पोलार्ड की नजर भी बड़े रिकॉर्ड पर
आज फाइनल में कोरोन पोलार्ड की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर है. पोलार्ड आज अगर दो छक्का जमाने में कामयाब होते हैं, तो उनके नाम आईपीएल में 200 छक्के हो जाएंगे.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
आज के मैच में रोहित शर्मा की नजरें दो बड़े रिकॉर्ड पर
आज के मैच में रोहित शर्मा की नजरें दो बड़े रिकॉर्ड पर है. अगर आज वो 8 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो उनका मुंबई की ओर से खेलते हुए 4 हजार रन पूरे हो जाएंगे. इसके अलावा अगर वो 43 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो कप्तान के रूप में आईपीएल में उनके 3 हजार रन पूरे हो जाएंगे. आज रोहित शर्मा का 200वां आईपीएल मैच भी है.
3:11 AM. 11 Nov 203:11 AM. 11 Nov
दुबई में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
मुंबई और दिल्ली के बीच आज फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई की टीम ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं. जिसमें केवल दो मैच में उसे जीत मिली है और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं दिल्ली की टीम यहां 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा.
7:24 PM. 10 Nov 207:24 PM. 10 Nov
पहले प्लेऑफ में दिल्ली को हरा चुका है मुंबई
पहले प्लेऑफ में मुंबई ने दिल्ली पर तूफानी जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 57 रन से हराया था. उस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 200 रन बनाये थे, जिसमें डीकॉक ने 40, सूर्यकुमार यादव ने 51 और इशान किशन 55 रन बनाये थे. उस मैच में हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेली थी. बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने दिल्ली के 8 विकेट गिराकर 143 रन पर रोक दिया.
7:24 PM. 10 Nov 207:24 PM. 10 Nov
दिल्ली के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी
दिल्ली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है. अब तक आईपीएल में दोनों के बीच 27 मुकाबले हुए हैं. जिसमें मुंबई को 15 मैच में जीत मिली है, जबकि दिल्ली की टीम 12 मैच में जीती है.
7:24 PM. 10 Nov 207:24 PM. 10 Nov
मुंबई के खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में रहा दबदबा
मुंबई के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शुरू ही से दबदबा बनाये रखा. मुंबई के बल्लेबाजों ने 130 छक्के जड़े हैं जबकि दिल्ली ने 84 छक्के जमाये हैं. क्विंटान डिकॉक का प्रदर्शन खास तौर पर काबिले तारीफ रहा. वहीं रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए अच्छी कप्तानी की. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के गम को भुलाकर सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह मिसाल बन चुके हैं. अब तक वह 60 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं. ईशान किशन ने 29 छक्के लगाये हैं.
7:24 PM. 10 Nov 207:24 PM. 10 Nov
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें पांचवें खिताब पर
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें पांचवें खिताब पर है. वहीं दिल्ली पिछले बारह सत्रों में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है. ऐसा बहुत कम ही होता है कि सबसे प्रबल दावेदार दो टीमें ही खिताब के लिये आपस में टकरायें. इस बार हालांकि शीर्ष दो टीमें ही आमने सामने हैं. मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की.
7:05 PM. 10 Nov 207:05 PM. 10 Nov
ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2020 के फाइनल में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. पांचवां खिताब जीतने के इरादे लेकर सितारों से सजी मुंबई इंडियंस आज दिल्ली के सामने होगी, जो पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंवी है.
मुख्य बातें
IPL 2020 Final, MI vs DC, LIVE Updates, live score, ipl match live Streaming, Mumbai Indians vs Delhi Capitals दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीए 2020 का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. मुंबई ने दिल्ली के लक्ष्य को 18 ओवर और 4 गेंदों में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया.