IPL 2020, DC vs RR : रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हराया

IPL 2020, DC vs RR, Latest Update, Delhi Capitals , Rajasthan Royals, record, Indian Premier League 2020, Shreyas Iyer, Steven Smith, इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) के 30 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हरा दिया. दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 8 विकट खोकर 20 ओवर में केवल 148 रन ही बना पायी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था. धवन ने 33 गेंदों में दो छक्के और 6 छक्कों की मदद से 57 रन बनाये और अय्यर ने 43 गेंदों में 3 चौके व दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाये. दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाया.

Live Updates
4:54 AM. 15 Oct 20 11:24 PM. 14 Oct

राजस्थान को हराकर दिल्ली फिर प्वाइंट टेबल में टॉप पर

राजस्थान की टीम को हराकर दिल्ली की टीम एक बार फिर से प्वाइंट टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया है. दिल्ली की टीम 8 मैचों में 6 जीत और दो हार के साथ 12 अंक लेकर पहले नंबर पर पहुंची है. वहीं राजस्थान की टीम अब भी 7वें नंबर पर बनी हुई है.

4:54 AM. 15 Oct 20 11:24 PM. 14 Oct

दिल्ली की गेंदबाजी शानदार, तुषार ने चटकाये दो विकेट

दिल्ली की गेंदबाजी अच्छी रही और तुषार देशपांडे और नार्जे ने दो-दो विकेट लिये. जबकि अश्विन, रबादा और अक्षर ने एक-एक विकेट लिये.

4:54 AM. 15 Oct 20 11:24 PM. 14 Oct

राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन स्टोक्स ने बनाये, उथप्पा ने अच्छे रन बनाये

राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन बेन स्टोक्स ने बनाये. स्टोक्स ने 35 गेंदों में 6 चौके की मदद से 41 रन बनाये. उसके अलावा बटलर ने 22, सैमसन ने 25 और उथप्पा ने 32 रन बनाये. लेकिन राजस्थान की टीम को पांचवीं हार से नहीं बचा पाये.

4:54 AM. 15 Oct 20 11:24 PM. 14 Oct

दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हराया

आईपीएल में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हरा दिया. दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 8 विकट खोकर 20 ओवर में केवल 148 रन ही बना पायी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था.

4:54 AM. 15 Oct 20 11:24 PM. 14 Oct

राजस्थान को 6ठा झटका, उथप्पा 32 रन पर आउट

राजस्थान को 6ठा झटका लगा है. रॉबिन उथप्पा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. उथप्पा का विकेट नार्जे ने लिया.

4:54 AM. 15 Oct 20 11:24 PM. 14 Oct

राजस्थान को पांचवां झटका, गर्ग 1 रन पर आउट

राजस्थान की टीम को 5वां झटका प्रियम गर्ग के रूप में लगा है. गर्ग ने दो गेंद का सामना किया और एक रन बनाकर रन आउट हुए. गर्ग को अक्षर पटेल ने रन आउट किया.

मुख्य बातें

IPL 2020, DC vs RR, Latest Update, Delhi Capitals , Rajasthan Royals, record, Indian Premier League 2020, Shreyas Iyer, Steven Smith, इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) के 30 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हरा दिया. दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 8 विकट खोकर 20 ओवर में केवल 148 रन ही बना पायी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था. धवन ने 33 गेंदों में दो छक्के और 6 छक्कों की मदद से 57 रन बनाये और अय्यर ने 43 गेंदों में 3 चौके व दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाये. दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >