IPL 2020, CSK vs SRH Live Score : चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 20 रन से हराया

IPL 2020, dream11 ipl 2020, dream11 ipl 2020 live score, IPL 2020 news, IPL 2020 updates, Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, CSK, SRH आईपीएल 2020 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराया. चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 147 रन ही बना पायी. चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए हैदराबाद के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया था.

Live Updates
4:57 AM. 14 Oct 20 11:27 PM. 13 Oct

लगातार दो हार के बाद चेन्नई की शानदार वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दो हार के बाद शानदार वापसी की. केकेआर से 10 रन और बेंगलुरु से 37 रन से हारने के बाद चेन्नई ने हैदराबाद को 20 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी उम्मीद को जिंदा रखा. हालांकि इस जीत के बाद भी चेन्नई प्वाइंट टेबल पर हैदराबाद से नीचे ही है. लेकिन एक पायदान ऊपर चढ़ने में कामयाबी हासिल की. चेन्नई शानदार जीत के बाद प्वाइंट टेबल पर अब 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है.

4:57 AM. 14 Oct 20 11:27 PM. 13 Oct

चेन्नई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन दिखाया. कर्ण शर्मा और ब्रावो ने दो-दो विकेट चटकाये. सैम करन , जडेजा और ठाकुर ने एक-एक विकेट लिये. चेन्नई के फील्डरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और मनीष पांडे को ब्रावो ने रन आउट किया.

4:57 AM. 14 Oct 20 11:27 PM. 13 Oct

चेन्नई की हैदराबाद पर रॉयल जीत

आईपीएल 2020 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराया. चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 147 रन ही बना पायी. चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए हैदराबाद के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया था.

4:57 AM. 14 Oct 20 11:27 PM. 13 Oct

हैदराबाद को 8वां झटका, नदीम ब्रावो के शिकार

हैदराबाद को 20 ओवर की तीसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. ब्रावो ने नदीम को 5 रन पर आउट किया. नदीम के बाद नटराजन बल्लेबाजी के लिए आये.

4:57 AM. 14 Oct 20 11:27 PM. 13 Oct

हैदराबाद को 7वां झटका, राशिद खान 14 रन पर आउट

हैदराबाद को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. ठाकुर ने राशिद खान को 14 रन पर दीपक चाहर के हाथों कैच आउट कराया. खान के आउट होने के बाद संदीप शर्मा बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

4:57 AM. 14 Oct 20 11:27 PM. 13 Oct

हैदराबाद को 6ठा झटका, विलियमसन अर्धशतक बनाकर आउट

हैदराबाद को 6ठा झटका लगा है. केन विलियमसन 39 गेंदों में 7 चौके की मदद से 57 रन बनाकर कर्ण शर्मा के शिकार हुए. विलियमसन के आउट होने के बाद राशिद खान बल्लेबाजी करने आये हैं.

मुख्य बातें

IPL 2020, dream11 ipl 2020, dream11 ipl 2020 live score, IPL 2020 news, IPL 2020 updates, Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, CSK, SRH आईपीएल 2020 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराया. चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 147 रन ही बना पायी. चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए हैदराबाद के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >