IPL 2020, CSK vs DC : दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, तीन जीवनदान पाकर धवन ने जमाया शतक

IPL 2020 Live Score, Live Streaming, CSK vs DC Live Cricket Score, delhi capital vs Chennai, 34th Match, Dream11 Team Prediction, Latest IPL News, शिखर धवन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया. धवन ने 58 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे. आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने जडेजा के गेंद पर तीन छक्का जड़कर दिल्ली को सुपर जीत दिलाया. अक्षर पटेल 5 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट खोकर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई की ओर से डुप्लेसिस ने शानदार अर्धशतक बनाया, फिर रायडू और जडेजा ने आखिरी ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट पर 179 तक पहुंचाया.

Live Updates
5:32 AM. 18 Oct 20 12:02 AM. 18 Oct

धवन को मिला तीन-तीन जीवनदान

धवन ने तीन जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. उन्हें पहला जीवनदान सातवें ओवर में जडेजा की गेंद पर मिला जब दीपक चाहर ने कैच टपका दिया. इसके बाद 10वें ओवर में जब वह 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब ब्रावो की गेंद पर धौनी ने उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया. उन्हें तीसरा जीवनदान रायडू ने 16वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कैच छोड़कर दिया. इस समय वह 80 रन पर खेल रहे थे.

5:32 AM. 18 Oct 20 12:02 AM. 18 Oct

खराब गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण ने चेन्नई को हराया

चेन्नई की हार के लिए सबसे बड़ा कारण रहा खराब क्षेत्ररक्षण. चेन्नई की ओर से कई कैच छोड़े गये. अकेले शतकवीर शिखर धवन के तीन-तीन कैच ड्रॉप किये गये. खुद कप्तान धौनी ने धवन का कैच छोड़ा. इसके अलावा चौके भी छोड़े. गेंदबाजों ने भी खासा निराश किया. आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा ने तीन छक्के खाये और टीम की हार में बड़ी भूमिका निभायी.

5:32 AM. 18 Oct 20 12:02 AM. 18 Oct

धवन का शतक, दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने तीन जीवनदान का फायदा उठते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में पहली शतकीय पारी खेल कर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट की शानदार जीत दिलायी. धवन ने 58 गेंद की नाबाद पारी में 101 रन बनाये. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम नौ मैच में 14 अंक के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गयी. चेन्नई ने पांच विकेट पर 179 रन बनाये थे जिसके जवाब में दिल्ली ने एक गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 185 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 21 रन बनाने थे लेकिन सैम कुरेन ने 19वें ओवर में सिर्फ चार रन दिये और एलेक्स कैरी (04) का विकेट चटका मैच रोमांचक बना दिया. ड्वेन ब्रावो चोटिल होने के कारण मैदान में नहीं थे ऐसे में कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने आखिरी ओवर में जडेजा को गेंद थमाई जिनके खिलाफ अक्षर पटेल ने तीन छक्के लगाकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी. उन्होंने पांच गेंद में नाबाद 21 रन बनाये जिससे दिल्ली ने मौजूदा सत्र में लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली जीत दर्ज की.

5:32 AM. 18 Oct 20 12:02 AM. 18 Oct

धवन का धमाका, आईपीएल में जमाया पहला शतक

शिखर धवन ने चेन्नई के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल कैरियर का पहला शतक जमाया. हालांकि धवन को आज तीन-तीन जीवनदान भी मिला. धवन ने 57 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाये.

5:32 AM. 18 Oct 20 12:02 AM. 18 Oct

दिल्ली को चौथा झटका, स्टोइनिस 24 रन बनाकर आउट

दिल्ली की टीम को चौथा झटका स्टोइनिस के रूप में लगा है. शार्दुल ठाकुर ने रायडू के हाथों स्टोइनिस को कैच कराया. ठाकुर के ओवर में रायडू ने स्टोइनिस का कैच ड्रॉप भी किया था, जिसके बाद ठाकुर को एक छक्का भी पड़ा था.

5:32 AM. 18 Oct 20 12:02 AM. 18 Oct

दिल्ली को तीसरा झटका, अय्यर 23 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 12वें ओवर में तीसरा झटका लगा है. कप्तान श्रेयस अय्यर 23 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर को ब्रावो ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया.

मुख्य बातें

IPL 2020 Live Score, Live Streaming, CSK vs DC Live Cricket Score, delhi capital vs Chennai, 34th Match, Dream11 Team Prediction, Latest IPL News, शिखर धवन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया. धवन ने 58 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे. आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने जडेजा के गेंद पर तीन छक्का जड़कर दिल्ली को सुपर जीत दिलाया. अक्षर पटेल 5 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट खोकर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई की ओर से डुप्लेसिस ने शानदार अर्धशतक बनाया, फिर रायडू और जडेजा ने आखिरी ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट पर 179 तक पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >