GT vs RR, IPL 2022: मिलर ने छक्कों की बरसात कर गुजरात को फाइनल में पहुंचाया, 7 विकेट से हारा राजस्थान
GT vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया और शान से फाइनल में एंट्री किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाया. जवाब में गुजरात ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया.
GT vs RR, IPL 2022: मिलर ने छक्कों की बरसात कर गुजरात को फाइनल में पहुंचाया, 7 विकेट से हारा राजस्थान
Live Updates
5:10 AM. 25 May 2211:40 PM. 24 May
राजस्थान रॉयल्स को हारने बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को हारने के बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक ओर मौका मिलेगा. उसे 25 मई को लखनऊ और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले में विजेता टीम के साथ दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेलना होगा.
5:10 AM. 25 May 2211:40 PM. 24 May
राजस्थान को हराकर गुजरात फाइनल में
आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने केवल 3 विकेट खोकर 19.3 ओवर में 191 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. गुजरात की ओर से डेविड मिलर ने 20वें ओवर में लगातार तीन छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाया. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. डेविड मिलर 38 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली. चौथे विकेट के लिए पांड्या और मिलर ने नाबाद 106 रनों की साझेदारी निभायी. गुजरात की ओर से मैथ्यू वेड और गिल ने 35-35 रनों की तूफानी पारी खेली. राजस्थान की ओर से बोल्ट और मैकॉय ने एक-एक विकेट चटकाये.
5:10 AM. 25 May 2211:40 PM. 24 May
डेविड मिलर की तूफानी पारी, सीजन का दूसरा अर्धशतक जमाया
डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेलते हुए सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जमाया. मिलर ने 34 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.
5:10 AM. 25 May 2211:40 PM. 24 May
गुजरात को 12 गेंद में जीत के लिए चाहिए 23 रन
गुजरात की टीम को मैच जीतने के लिए 12 गेंदों में केवल 23 रन चाहिए.
5:10 AM. 25 May 2211:40 PM. 24 May
गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों में चाहिए 34 रन
गुजरात टाइटंस को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में 34 रन की जरूरत है. जबकि पांड्या और मिलर की जोड़ी मैदान पर मौजूद है.
5:10 AM. 25 May 2211:40 PM. 24 May
14 ओवर में गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 129 रन
14 ओवर की समाप्ति पर गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन है. इस समय हार्दिक पांड्या 33 और डेविड मिलर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
मुख्य बातें
GT vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया और शान से फाइनल में एंट्री किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाया. जवाब में गुजरात ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया.