GT vs LSG, IPL 2022: गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, लखनऊ को 62 रन से हराया
GT vs LSG, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 57वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाया. फिर लखनऊ को 13.5 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट कर दिया.
Mumbai: Hardik Pandya Captain of Gujarat Titans and KL Rahul of Lucknow Super Giants at the toss during the 4th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Gujarat Titans and Lucknow Super Giants, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Monday, March 28, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_28_2022_000260B)
Live Updates
4:27 AM. 11 May 2210:57 PM. 10 May
गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम
लखनऊ को हराकर गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में दूसरी बार लखनऊ को हराया. 12 मैचों में 9 जीत के बाद 18 अंक लेकर गुजरात की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाया. गुजरात की टीम ने फिर से प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर कब्जा कर लिया.
4:27 AM. 11 May 2210:57 PM. 10 May
गुजरात ने लखनऊ को 62 रन से हराया
आईपीएल 2022 के 57वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ की टीम को 62 रन से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बन गयी. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाया. फिर लखनऊ को 13.5 ओवर में ही 82 रन पर ढेर कर दिया. गुजरात की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाया. इसके अलावा अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे साई किशोर और दयाल ने दो-दो विकेट चटकाया. जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया. लखनऊ की ओर से सबसे अधिक रन दीपक हुड्डा ने बनाया. हुड्डा 27 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा डीकॉक और आवेश खान ने ही दहाई का आंकड़ा छुआ.
4:27 AM. 11 May 2210:57 PM. 10 May
लखनऊ को 9वां झटका, हुड्डा 27 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 14वें ओवर की पहली गेंद पर 9वां झटका लगा. दीपक हुड्डा 26 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. राशिद खान ने हुड्डा को अपना तीसरा शिकार बनाया.
4:27 AM. 11 May 2210:57 PM. 10 May
लखनऊ को 8वां झटका, मोहसिन 1 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा. साई किशोर ने मोहसिन खान को 1 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. 13 ओवर में लखनऊ कर स्कोर 8 विकेट पर 70 रन है.
4:27 AM. 11 May 2210:57 PM. 10 May
लखनऊ को 7वां झटका, ��ोल्डर 1 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. जेसन होल्डर को राशिद खान ने 1 रन पर आउट किया. राशिद खान अबतक तीन विकेट ले चुके हैं. 12 ओवर में लखनऊ का स्कोर 7 विकेट पर 68 रन है.
4:27 AM. 11 May 2210:57 PM. 10 May
लखनऊ को 6 ठा झटका, स्टोइनिस 2 रन बनाकर आउट
लखनऊ को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6 ठा झटका लगा. स्टोइनिस 2 रन बनाकर रन आउट हुए.
मुख्य बातें
GT vs LSG, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 57वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाया. फिर लखनऊ को 13.5 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट कर दिया.