RR vs DC, IPL 2022: मार्श और वॉर्नर की तूफान पारी, दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

RR vs DC, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकट खोकर 160 रन बनाया. जिसके जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

Live Updates
4:47 AM. 12 May 22 11:17 PM. 11 May

दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया और टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है. दिल्ली ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर 161 रन बनाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया. दिल्ली की ओर से मिशेल मार्श ने 62 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि डेविड वॉर्नर 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद लौटे. पंत ने 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 13 रन बनाये. राजस्थान की ओर से बोल्ट और चहल ने एक-एक विकेट चटकाये.

4:47 AM. 12 May 22 11:17 PM. 11 May

दिल्ली को दूसरा झटका, मार्श 89 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 18वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. मिशेल मार्श 62 गेंदों में 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए. मार्श को युजवेंद्र चहल ने आउट किया.

4:47 AM. 12 May 22 11:17 PM. 11 May

मिशेल मार्श की तूफानी पारी, छक्के की मदद से पूरा अर्धशतक

मिशेल मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. मार्श ने 39 गेंदों में छक्के की मदद से अपना अर्धशतक बनाया. जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके जमाये.

4:47 AM. 12 May 22 11:17 PM. 11 May

पावर प्ले में दिल्ली का स्कोर 38 रन, एक विकेट का नुकसान

पावर प्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट गंवाकर 38 रन बना लिया है. इस समय डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श की जोड़ी मैदान पर मौजूद है.

4:47 AM. 12 May 22 11:17 PM. 11 May

दिल्ली की धीमी शुरुआत, 5 ओवर में 28 रन

राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद धीमी हुई है. 5 ओवर में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है.

4:47 AM. 12 May 22 11:17 PM. 11 May

दिल्ली की खराब शुरुआत, पहले ओवर में भरत शून्य पर आउट

राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज श्रीकर भरत आउट हो गये. भरत को बोल्ट ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया. भरत ने अपना खाता भी नहीं खोला.

मुख्य बातें

RR vs DC, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकट खोकर 160 रन बनाया. जिसके जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >