DC vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

IPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. आखिरी ओवर के आखिरी बॉल पर जीत हार का फैसला हुआ. मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की दरकार थी और मुंबई ने दो रन बना लिये. मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इस सीजन में यह पहली जीत है, जबकि अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा ने अपना फॉर्म वापस पा लिया है और मंगलवार को 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

Live Updates
11:27 PM. 11 Apr 23 11:27 PM. 11 Apr

रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. रोहित शर्मा ने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाये. जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की. दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल का अर्धशतक बेकार चला गया. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली. कुल मिलाकर मुंबई ने इस सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है.

11:27 PM. 11 Apr 23 11:27 PM. 11 Apr

रोहित शर्मा आउट, मुंबई को चौथा झटका

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा 65 रन बनाकर आउट हो गये हैं. हालांकि मैच मुंबई के पाले में है. मुंबई इस मैच को आसानी से जीतती नजर आ रही है. दिल्ली को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ सकता है.

11:27 PM. 11 Apr 23 11:27 PM. 11 Apr

रोहित शर्मा का शानदार अर्धशतक

मुंबई इंडियंस ने 11 ओवरों के बाद 100 रन पूरे कर लिए हैं. रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. 25 पारियों के बाद उन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ा है.

10:12 PM. 11 Apr 23 10:12 PM. 11 Apr

मुंबई को पहला झटका, ईशान किशन 31 पर आउट

मुंबई इंडियंस को 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. ईशान किशन 31 रन बनाकर आउट हो गये. किशन ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके जमाये.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

पांच ओवर में मुंबई का स्कोर बिना कोई नुकसान के 59 रन

दिल्ली के स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी रही. पांचवें ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अपनी टीम के लिए कुल 10 रन जोड़े. जिसमें दो चौके शामिल हैं. पांचवें ओवर में टीम का स्कोर बिना कोई नुकसान के 59 रन है.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

तीसरे ओवर में रोहित शर्मा की विस्फोट बल्लेबाजी

तीसरे ओवर में मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. उन्होंने दो छक्के और एक चौके की मदद से इस ओवर में कुल 10 रन अपने खाते में जोड़े, जबकि किशन ने भी एक चौके की मदद से 5 रन बनाये. तीसरे ओवर में मुंबई की टीम ने कुल 15 रन बनाये.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दो ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर बिना नुकसान के 27 रन

दो ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर बिना कोई नुकसान के 27 रन हो चुका है. दूसरे ओवर में मुंबई की ओर से ईशान किशन ने तीन शानदार चौके जमाये.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

मुंबई की अच्छी शुरुआत

दिल्ली के स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही है. पहले ओवर में रोहित शर्मा ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से कुल 14 रन बनाये.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली कैपिटल्स 172 रन पर ऑलआउट

दिल्ली कैपिटल्स 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी है. टीम पूरा 20 ओवर भी नहीं खेल पायी. दिल्ली को 19वें ओवर में चार झटके लगे. कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. मुंबई की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट चटकाये. रिले मेरेडिथ को दो सफलता मिली.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली को नौवां झटका, अभिषेक पोरेल आउट

अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को नौवां झटका लगा है. दिल्ली को 19वें ओवर में चार झटके लगे हैं.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली को एक के बाद एक तीन झटके

दिल्ली कैपिटल्स को बैक टू बैक तीन झटके लगे हैं. छठे विकेट के रूप में अक्षर पटेल अर्धशतक बनाकर आउट हुए. उसके बाद डेविड वॉर्नर और फिर कुलदीप यादव भी आउट हो गये. दिल्ली के आठ बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. टीम का स्कोर 19वें ओवर में 166 रन है.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली को पांचवां झटका, ललित यादव आउट

ललित यादव दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. दिल्ली को पांचवां झटका लगा है. एक छोर पर डेविड वॉर्नर जमे हुए हैं और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं. ललित की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अक्षर पटेल आये हैं.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली को लगा चौथा झटका, पॉवेल आउट

रोवमैन पॉवेल चार गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गये. दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा है. पॉवेल की जगह बल्लेबाजी करने ललित यादव क्रीज पर आये हैं.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

यश ढुल आउट, दिल्ली को तीसरा झटका

यश ढुल आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है. ढुल दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर रोवमैन पॉवेल आये हैं. दूसरी छोर पर डेविड वॉर्नर जमे हुए हैं.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

मनीष पांडेय आउट, दिल्ली को दूसरा झटका

मनीष पांडेय आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा है. मनीष ने 26 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 18 गेंद पर पांच चौके लगाये. मनीष की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर यश ढुल आये हैं.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

पावर प्ले में दिल्ली ने बनाये 51 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पावर प्ले में 51 रन बना लिये हैं. इस बीच टीम को पृथ्वी शॉ के रूप में एक झटका लगा है. शॉ 15 रन बनाकर आउट हो गये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर मनीष पांडेय आये हैं. पांडेय के साथ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

पृथ्वी शॉ आउट, दिल्ली को पहला झटका

पृथ्वी शॉ 15 रन बनाकर आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू, पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर मौजूद हैं. दिल्ली को अपने सलामी जोड़ी से आज एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. खासकर पृथ्वी शॉ अब तक अपने फॉर्म में नहीं लौटे हैं तो उनपर विशेष दबाव होगा.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

मुंबई ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करेगी. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली को अपनी पहली जीत का इंतजार है. मुंबई भी अब तक अपने तीनों मुकाबले हारा है.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट/रिल रोसौव, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान/कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा , संदीप वारियर, जोफ़्रा आर्चर, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, आकाश मधवाल, डुआन जानसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल.

9:59 PM. 11 Apr 23 9:59 PM. 11 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमैन पॉवेल, कुलदीप यादव, एरिक नार्जे, मुकेश कुमार, खलील अहमद, अमन हकीम खान, सरफराज खान, ईशांत शर्मा, प्रवीण दुबे, मिचेल मार्श, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल.

5:54 PM. 11 Apr 23 5:54 PM. 11 Apr

आज दिल्ली और मुंबई का मुकाबला

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है. यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को अब भी पहली जीत का इंतजार है, जबकि दिल्ली ने भी तीन मुकाबलों में अब तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. दोनों ही टीमें आज अपना पहला मुकाबला जीतना चाहेंगी.

मुख्य बातें

IPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. आखिरी ओवर के आखिरी बॉल पर जीत हार का फैसला हुआ. मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की दरकार थी और मुंबई ने दो रन बना लिये. मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इस सीजन में यह पहली जीत है, जबकि अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा ने अपना फॉर्म वापस पा लिया है और मंगलवार को 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >