CSK vs PBKS, IPL 2022: शिखर धवन का धमाका, पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 11 रन से हराया

CSKvs PBKS, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किं��्स को 11 रन से हराया. पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 176 रन ही बना पायी.

Live Updates
5:03 AM. 26 Apr 22 11:33 PM. 25 Apr

पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 11 रन से हराया

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में 11 रन से हराया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नईकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 176 रन ही बना पायी. चेन्नई की ओर से सबसे अधिक रन रायुडू ने बनाया. रायुडू ने 39 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाया. जबकि गायकवाड़‍ ने 30 रनों की पारी खेली. पंजाब की ओर से ऋषि धवन और रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिये. पंजाब की ओर से शिखर धवन ने नाबाद 88 रनों की पारी खेली. उन्होंने 59 गेंदों का सामन किया, जिसमें 9 चौके और दो छक्के जमाये. जबकि राजपक्षे ने 42 रनों की तूफानी पारी खेली.

5:03 AM. 26 Apr 22 11:33 PM. 25 Apr

चेन्नई को 6ठा झटका, धोनी 12 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. धोनी 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए.

5:03 AM. 26 Apr 22 11:33 PM. 25 Apr

चेन्नई को 5वां झटका, रायुडू 78 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. रायुडू 39 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए. रायुडू को रबाडा ने अपना शिकार बनाया.

5:03 AM. 26 Apr 22 11:33 PM. 25 Apr

चेन्नई को चौथा झटका, गायकवाड़‍ 30 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़‍ 27 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. गायकवाड़ को रबाडा ने अपना शिकार बनाया.

5:03 AM. 26 Apr 22 11:33 PM. 25 Apr

9 ओवर में चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट खोकर 64 रन बना लिया है. इस समय रायुडू और गायकवाड़ क्रीज पर जमे हुए हैं.

5:03 AM. 26 Apr 22 11:33 PM. 25 Apr

चेन्नई को तीसरा झटका, शिवम दुबे 8 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. शिवम दुबे 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए. ऋषि धवन ने दुबे को आउट किया.

मुख्य बातें

CSKvs PBKS, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हराया. पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 176 रन ही बना पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >