चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 208 रन बनाया. फिर दिल्ली को 17.4 ओवर में 117 रन पर ढेर कर दिया. चेन्नई की जीत में डेवॉन कॉनवे, गायकवाड़ और गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही. कॉनवे ने 49 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 87 रन बनाया. वहीं गायकवाड़ ने 33 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्कों की मदद से 41 रन बनाया. शिवम दुबे ने 32 और धोनी ने नाबाद 21 रन की तूफानी पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से मोईन अली ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिया. जबकि मुकेश चौधरी,ब्रावो और सिमरजीत सिंह ने दो-दो विकेट लिये. एक विकेट तीक्षणा ने लिये. दिल्ली की ओर से मार्श ने सबसे अधिक 25 रन बनाये. वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट हुए.