आईपीएल में एक खिलाड़ी की सैलरी, चैंपियंस ट्रॉफी में पूरी टीम की इनामी राशि से ज्यादा, जानें कैसे

IPL vs Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान में होने वाली है. इस बार टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में 53 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है. लेकिन यह आईपीएल में एक खिलाड़ी को एक सीजन में मिलने वाली रकम से भी कम है.

IPL vs Champions Trophy: आईसीसी के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी गई है. आठ साल के लंबे अंतराल के बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है, और इस बार विजेता टीम को 2.40 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) इनाम के रूप में दिए जाएंगे. हालांकि, यह राशि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के कुछ खिलाड़ियों की एक सीजन की सैलरी से भी कम है. इनमें सबसे ऊपर ऋषभ पंत हैं. उनके एक सीजन की कमाई चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता टीम को मिलने वाली ईनामी राशि से ज्यादा है.

आईपीएल में खिलाड़ियों के लिए इतनी ऊंची बोली लगती है कि सिर्फ दो महीने के टूर्नामेंट में वे करोड़ों रुपये कमा लेते हैं. हाल ही में हुई आईपीएल 2025 नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे. पंत के अलावा ऐसे 5 और खिलाड़ी हैं, जिनकी सैलरी 20 करोड़ रुपये से अधिक है. इसमें श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, हेनरिक क्लासेन, विराट कोहली और निकोलस पूरन जैसे दिग्गज शामिल हैं.

आईपीएल 2025 के टॉप सैलरी वाले खिलाड़ी:

  • ऋषभ पंत – 27 करोड़ (LSG)
  • श्रेयस अय्यर – 26.75 करोड़ (PBKS)
  • वेंकटेश अय्यर – 23.75 करोड़ (KKR)
  • हेनरिक क्लासेन – 23 करोड़ (SRH)
  • विराट कोहली – 21 करोड़ (RCB)
  • निकोलस पूरन – 21 करोड़ (LSG)

आईपीएल बनाम चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनेंशियल गैप

आईसीसी द्वारा 14 फरवरी को घोषित इनामी राशि में 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी की तुलना में 53% की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी आईपीएल के कुछ खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सैलरी से कम है. यह दिखाता है कि आईपीएल की ब्रांड वैल्यू कितनी ज्यादा है और क्यों खिलाड़ी इसे प्राथमिकता देते हैं. जहां चैंपियंस ट्रॉफी में पूरी टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे, वहीं आईपीएल में एक खिलाड़ी ही इतनी या इससे ज्यादा रकम एक सीजन में हासिल कर लेता है. यह टी20 लीग दुनिया की सबसे अमीर और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग बन चुकी है, जहां फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर बेहिसाब खर्च करती हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होने वाले मैच से होगी. भारत अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. इस बार टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा, जिसमें कुछ मैच पाकिस्तान में और कुछ न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे. वहीं, आईपीएल 2025 की संभावित शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है. यानी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का यह सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है.

आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता और फाइनेंशियल पावर इसे क्रिकेट की दुनिया में सबसे आकर्षक लीग बना रही है. खिलाड़ियों को मिलने वाली ऊंची सैलरी दर्शाती है कि यह टूर्नामेंट अब केवल एक लीग नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुका है, जो न केवल खिलाड़ियों को बल्कि पूरी क्रिकेट इंडस्ट्री को आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहा है. दूसरी ओर, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आईसीसी इवेंट्स की इनामी राशि भले ही बढ़ रही हो, लेकिन पैसे के मामले में अभी भी आईपीएल से इसकी तुलना करना मुश्किल है.

सचिन की टीम इंडिया, संगाकारा की श्रीलंकाई टीम, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला

अंग्रेजी बनी जी का जंजाल! बाबर आजम की भारी बेइज्जती, हर्शेल गिब्स ने कहा- अंग्रेजी नहीं आती उसको 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >