IPL Auction: आज लगेगी बोली, कौन तोड़ेगा स्टार्क का रिकॉर्ड? पढ़िए आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction: आईपीएल के 2025 के सीजन के लिए नीलामी आज दोपहर 3.30 बजे से शुरू हो जाएगी. सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली इस नीलामी फ्रेंचाइजियों के पास कुल 641.5 करोड़ रुपये हैं. ऐसे में किसकी किस्मत में लिखा है करोड़ों का जैकपॉट. पढ़िए आईपीएल में अब तक के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड.

IPL Auction: आईपीएल की नीलामी शुरू होने में मात्र 1 घंटे बाकी हैं. सऊदी अरब के जेद्दा में यह नीलामी 3.30 बजे शुरू होगी. 12 मार्की खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. दो सेटों में विभाजित इन मार्की खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजर टिकी होगी. लेकिन आईपीएल इतिहास में वह कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्हें मिले करोड़ों रुपये.  

मिचेल स्टार्क: 24.75 करोड़

ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं. उनको आईपीएल 2024 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा था. उनको लेना सार्थक ही रहा, क्योंकि कोलकाता ने उस साल तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की.

पैट कमिंस: 20.05 करोड़

स्टार्क के हमवतन और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को भी 2024 में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.05 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. कमिंस ने इस टीम की कप्तानी करते हुए शानदार खेल दिखाया. उनकी टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन केकेआर के शानदार खेल के आगे उनकी एक न चली.

सैम कुरेन: 18.5 करोड़

चेन्नई सुपरकिंग्स से रिलीज किए गए सैम कुरन को पंजाब किंग्स ने 2023 में 18.5 करोड़ रुपये में  खरीदा. उनको उनकी प्रतिभा के बावजूद इस साल रिलीज कर दिया गया है और वे ओपन कैटेगरी में नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे.

कैमरून ग्रीन: 17.5 करोड़

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन को 2023 में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था. इस बार भी एमआई की नजरें उन पर रहेंगी. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में अपने प्रदर्शन से सबको आकर्षित करने वाले ग्रीन को इस बार फिर अच्छी रकम मिलने का अनुमान है. 

बेन स्टोक्स: 16.25 करोड़

इंग्लैड के कप्तान अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण कई टीमों की पसंद रहे हैं. 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. कैप्टन माही की सीएसके के साथ जुड़ने वाले स्टोक्स अपनी चोट के कारण ज्यादा खेल नहीं पाए थे.

क्रिस मॉरिस: 16.25 करोड़

दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीद कर तहलका ही मचा दिया था. मोरिस दिल्ली और बैंगलोर की टीम में भी रह चुके हैं. आईपीएल नीलामी भारी भरकम रकम मिलने के बाद एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें करोड़ का मतलब नहीं पता था, लेकिन जब पता चला तो वे खुश होने के साथ आवाक रह गए थे.

युवराज सिंह: 16 करोड़

2015 में भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा था. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें ओपन कैटेगरी में बोली लगाकर खरीदा गया था. हालांकि अब कई खिलाड़ियों को रिटेंशन में ही भारी भरकम रकम मिल जाती है.

निकोलस पूरन: 16 करोड़

विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक, निकोलस पूरन को 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा था. इस सीजन में लखनऊ ने दोबारा उन्हें 21 करोड़ में रिटेन कर लिया है.

इशान किशन: 15.25 करोड़

मुंबई इंडियंस को महंगे खिलाड़ियों की ही सबसे ज्यादा आवश्यकता दिखती है. हो भी क्यों न. पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली एमआई ने ऐसे ही जीत नहीं दर्ज की है. इशान किशन को 2022 में मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा था. इस बार वे भी बैटिंग सेट में ओपन कैटेगरी में नीलामी के लिए उपलब्ध हैं.

ग्लेन मैक्सवेल: 14.25 करोड़

पाकिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में ताबड़तोड़ रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी के पसंदीदा रहे हैं. 2021 में आरसीबी 14.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा था. हालांकि इस बार उन्हें रिलीज करने के बाद आरसीबी से उन्होंने व्यकितगत रूप से बात की थी और उसके बाद प्रसन्नता जाहिर की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >