IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना और वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल मिनी नीलामी के पहले चरण में धूम मचा दी. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन मंगलवार को अबू धाबी में उम्मीद के मुताबिक सबसे महंगे ओवरसीज प्लेयर बन गए हैं. ग्रीन के लिए पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बोली की होड़ लगी, लेकिन जब आरआर ने हाथ खड़े कर लिए तब चेन्नई सुपर किंग्स भी बोली लगाने के लिए मैदान में उतर गई. अंत में केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया. ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. IPL 2026 Auction Full list of sold and unsold players
जम्मू-कश्मीर का तेज गेंदबाज ले उड़ा 8 करोड़ से ज्यादा
आईपीएल 2026 नीलामी में सबसे पहले चुने गए खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के दमदार बल्लेबाज डेविड मिलर थे. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आश्चर्यजनक रूप से 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा. जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉनवे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ के लिए कोई खरीदार नहीं मिला. शॉ और सरफराज का न बिकना थोड़ा हैरान करने वाला था, लेकिन उम्मीद है कि बाद में कोई फ्रेंचाइजी उन्हें खरीद लेगी. ऑलराउंडरों के दूसरे सेट में एक और बोली-प्रक्रिया भारत के टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के लिए थी. चार फ्रेंचाइजी ने अय्यर के लिए बोली लगाई, जिन्हें पिछले साल 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. आरसीबी ने केकेआर, जीटी और एलएसजी को पछाड़कर इस साल वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा, जो पिछले सीजन की तुलना में काफी कम है. जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.
जेमी स्मिथ रह गए अनसोल्ड
सीएसके के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मथीशा पथिराना ने भी नीलामी में शानदार प्रदर्शन किया, केकेआर ने अपने भारी भरकम बजट का पूरा फायदा उठाते हुए उन्हें एलएसजी से 18 करोड़ रुपये की चौंकाने वाली बोली लगाकर छीन लिया. एक विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश कर रही केकेआर ने इंग्लैंड के जेमी स्मिथ के लिए बोली नहीं लगाई, जो अनसोल्ड रहे. हालांकि इस फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के फिन एलन को उनके बेस प्राइस (2 करोड़ रुपये) में खरीद लिया. बेन डकेट दिल्ली कैपिटल्स में गए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक 1 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस में वापस आ गए. आज कुल 369 खिलाड़ियों की नीलामी होगी. 10 टीमों को 77 स्लॉट भरने हैं, जिनका कुल बजट 237.55 करोड़ रुपये है.
सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
- जेक फ्रेजर-मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया), बेस प्राइस ₹ 2 करोड़, अनसोल्ड.
- डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका), बेस प्राइस 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा.
- पृथ्वी शॉ (भारत), आधार मूल्य 75 लाख रुपये, अनसोल्ड.
- डेवन कॉनवे (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये, अनसोल्ड.
- कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा.
- सरफराज खान (भारत), बेस प्राइस ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- गस एटकिंसन (इंग्लैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका), आधार मूल्य ₹1 करोड़, अनसोल्ड.
- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा.
- वेंकटेश अय्यर (भारत), जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा.
- दीपक हुडा (भारत), आधार मूल्य ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- केएस भारत (भारत), आधार मूल्य ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी, मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा.
- रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), आधार मूल्य ₹1.5 करोड़, अनसोल्ड.
- जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), बेस प्राइस ₹1 करोड़, अनसोल्ड.
- जेमी स्मिथ (इंग्लैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- बेन डकेट (इंग्लैंड), जिनकी बेस प्राइस ₹2 करोड़ थी, दिल्ली कैपिटल्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा.
- फिन एलन (न्यूजीलैंड), जिनकी बेस प्राइस ₹2 करोड़ थी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा.
- मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- आकाश दीप (भारत), आधार मूल्य ₹1 करोड़, अनसोल्ड.
- जेकब डफी (न्यूजीलैंड), जिनका बेस प्राइस ₹2 करोड़ था, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ₹2 करोड़ में खरीदा.
- शिवम मावी (भारत), बेस प्राइस ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- गेरार्ड कोर्टजी (दक्षिण अफ्रीका), आधार मूल्य ₹ करोड़, अविक्रयित ।
- मथिशा पथिराना (श्रीलंका), जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा.
- स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), आधार मूल्य ₹ 1.5 करोड़, अनसोल्ड.
- दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्टजे , जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा.
- फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), आधार मूल्य ₹1 करोड़, अनसोल्ड.
- राहुल चाहर (भारत), बेस प्राइस ₹1 करोड़, अनसोल्ड.
- रवि बिश्नोई (भारत), जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा.
- महेश थीक्षाना (श्रीलंका), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- मुजीब-उर-रहमान (अफगानिस्तान), आधार मूल्य ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- अकील हुसैन (वेस्टइंडीज), जिनका बेस प्राइस ₹2 करोड़ था, चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा.
- अथर्व तायदे (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- अनमोलप्रीत सिंह (भारत), आधार मूल्य ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- अभिनव तेजराना (भारत), आधार मूल्य ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- अभिनव मनोहर (भारत), आधार मूल्य ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- यश ढुल (भारत), आधार मूल्य ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- आर्य देसाई (भारत), आधार मूल्य ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- आकिब नबी डार (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा.
- विजय शंकर (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, नहीं बिके.
- राजवर्धन हंगरगेकर (भारत), बेस प्राइस ₹40 लाख, नहीं बिके.
- महिपाल लोमरोर (भारत), बेस प्राइस ₹50 लाख, नहीं बिके.
- ईडन एप्पल टॉम (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, नहीं बिके.
- प्रशांत वीर (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹14.20 करोड़ में खरीदा.
- शिवांग कुमार (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹30 लाख में खरीदा.
- तनुष कोटियन (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, नहीं बिके.
- कमलेश नागरकोटी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, नहीं बिके.
- सनवीर सिंह (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, नहीं बिके.
- रुचित अहिर (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- कार्तिक शर्मा (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹14.20 करोड़ में खरीदा.
- मुकुल चौधरी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.60 करोड़ में खरीदा.
- तेजस्वी सिंह (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹3 करोड़ में खरीदा.
- वंश बेदी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- तुषार रहेजा (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- अशोक शर्मा (भारत), बेस प्राइस ₹40 लाख, गुजरात टाइटन्स ने ₹90 लाख में खरीदा.
- राज लिंबानी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- कार्तिक त्यागी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹30 लाख में खरीदा.
- सिमरजीत सिंह (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- नमन तिवारी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹1 करोड़ में खरीदा.
- आकाश मधवाल (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- सुशांत मिश्रा (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, राजस्थान रॉयल्स ने ₹90 लाख में खरीदा.
- वहीदुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- शिवम शुक्ला (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- यश राज पुंजा (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, राजस्थान रॉयल्स ने ₹30 लाख में खरीदा
- प्रशांत सोलंकी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹30 लाख में खरीदा.
- विग्नेश पुथुर (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, राजस्थान रॉयल्स ने ₹30 लाख में खरीदा.
- कर्ण शर्मा (भारत), बेस प्राइस ₹50 लाख, अनसोल्ड.
- कुमार कार्तिकेय (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, अनसोल्ड.
- सेदिकुल्लाह अटल (अफगानिस्तान), बेस प्राइस ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- पथुम निसांका (श्रीलंका), बेस प्राइस ₹75 लाख, दिल्ली कैपिटल्स ने ₹4 करोड़ में खरीदा.
- राहुल त्रिपाठी (भारत), बेस प्राइस ₹75 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹75 लाख में खरीदा।
- शॉन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- बेन ड्वारशुइस (ऑस्ट्रेलिया), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), बेस प्राइस ₹2 करोड़, गुजरात टाइटंस ने ₹7 करोड़ में खरीदा.
- डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- दासुन शनाका (श्रीलंका), बेस प्राइस ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया), बेस प्राइस ₹1.5 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा.
- काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- टॉम बैंटन (इंग्लैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड), बेस प्राइस ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹1.5 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स को ₹1.5 करोड़ में बिके.
- एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- लुंगी एनगिडी (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस ₹2 करोड़, अनसोल्ड.
- मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश), बेस प्राइस ₹2 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स को ₹9.20 करोड़ में बिके.
- चेतन सकारिया (भारत), बेस प्राइस ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- कुलदीप सेन (भारत), बेस प्राइस ₹75 लाख, अनसोल्ड.
- दानिश मालेवार (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, मुंबई इंडियंस ने ₹30 लाख में खरीदा.
- सलमान निज़ार (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, नहीं बिके.
- अक्षत रघुवंशी (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.2 करोड़ में खरीदा.
- सात्विक देसवाल ( भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ₹30 लाख में खरीदा.
- अमन खान (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹40 लाख में खरीदा.
- विकी ओस्तवाल (भारत), बेस प्राइस ₹30 लाख, नहीं बिके.
ये भी पढ़ें…
कितनी दौलत के मालिक हैं ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर कैमरन ग्रीन, जिन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा
पता है पंत से लेकर अय्यर तक यह 10 खिलाड़ी है IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
