नेट्स में चोटिल हुए रोहित शर्मा क्या MI vs RCB मैच खेलेंगे? महामुकाबले से पहले कोच ने दी बड़ी अपडेट

IPL 2025 MI vs RCB: आईपीएल 2025 में RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है. रोहित ने इस सीजन में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन बल्ले से फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने CSK के खिलाफ 13, GT के खिलाफ 8 और KKR के खिलाफ 0 रन बनाए. LSG के खिलाफ पिछला मुकाबला उन्होंने चोट के कारण मिस किया था.

IPL 2025 MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस सीजन में मुंबई के लिए शुरुआती तीन मुकाबले खेले, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने अब तक निराश ही किया है. उन्होंने क्रमशः चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 8 रन और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शून्य रन बनाए. इसके बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे.

महेला जयवर्धने ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “रोहित अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. आज वह बल्लेबाजी भी करेंगे. अभ्यास के दौरान उनके पैर पर गेंद लग गई थी जिससे उन्हें थोड़ी असहजता हुई. कल हम सफर में थे, आज वह नेट्स में बल्लेबाजी करेंगे और उसके बाद उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा.”

रोहित की फॉर्म को लेकर सवाल पूछे जाने पर जयवर्धने ने कहा, “अगर हर दो पारियों के बाद किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सवाल उठाया जाएगा तो यह थोड़ा अनुचित है. मेरी यादों में उनकी आखिरी बड़ी पारी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली रही है. हमें अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना होगा. मुंबई हमेशा से अपने कोर ग्रुप को समर्थन देती आई है और हम आगे भी यही करते रहेंगे. दुर्भाग्य से नेट्स में उन्हें चोट लगी, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही 100% फिट होकर टीम के लिए योगदान देंगे.”

मुंबई इंडियंस इस वक्त आईपीएल 2025 की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. टीम ने अब तक चार मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और दो अंक हासिल किए हैं. अब उनका अगला मुकाबला सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा.

MI vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीरो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, राज बावा, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, विघ्नेश पुथुर, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रीसे टॉप्ली, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, रासिख डार सलाम, सुयश शर्मा, मनोज बंडाजे, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एंगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वस्तिक चिकारा.

वाशिंगटन सुंदर का बल्लेबाजी क्रम बदलने का दांव किसका? GT ऑलराउंडर ने खुद किया खुलासा

उभर आई चैंपियंस ट्रॉफी में न चुने जाने की टीस, मोहम्मद सिराज ने दिल खोलकर दिया बयां, वापसी के लिए ऐसे की तैयारी

Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >