यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? टीशर्ट के ‘मोर्स कोड’ ने मचाई हलचल, जानें क्या है यह बवाल

IPL 2025: आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और एमएस धोनी का क्रेज किसी से छुपा नहीं है. उनके फैंस इस बात का इंतजार करते हैं कि कब धोनी मैदान पर उतरेंगे. 2025 का सीजन शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन इसी बीच धोनी के टीशर्ट ने तहलका मचा दिया है. MS Dhoni Last IPL?

IPL 2025: क्रिकेट की दुनिया में फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी का ही खुमार है. लेकिन आईपीएल भी ज्यादा दूर नहीं है. 22 मार्च से इस दनादन क्रिकेट का आगाज हो जाएगा. आईपीएल में अब तक पांच बार चैंपियनशिप जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स का क्रेज अपने चरम पर रहता है. उसका सबसे बड़ा कारण हैं एमएस धोनी. वहीं कैप्टन कूल जैसे ही बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप पहुंचे, उनके फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई. लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया कि क्या यह आईपीएल उनके करियर का आखिरी सीजन होगा?

दरअसल धोनी की काली टीशर्ट पर लिखा क्रिप्टिक मैसेज इस चर्चा का केंद्र बन गया. पहली नजर में यह सिर्फ एक डिजाइन जैसा दिखता था, लेकिन जानकारों ने इसे डिकोड कर लिया. मोर्स कोड में लिखा संदेश था—”वन लास्ट टाइम” (हिंदी में: “बस एक आखिरी बार”). इस संकेत ने सीएसके और धोनी के प्रशंसकों को हैरान कर दिया, क्योंकि इससे उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं. MS Dhoni Last IPL?

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इसके लिए एक ऑफीशियल गाना भी रिलीज कर दिया. धोनी उस गाने में भी यही टीशर्ट पहने दिख रहे हैं. आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, और चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 23 मार्च को खेलेगी. टूर्नामेंट से पहले टीम ने ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है, जिसमें धोनी की मौजूदगी ने फैंस को उत्साहित कर दिया. लेकिन उनकी टीशर्ट का संदेश इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. धोनी ने चेन्नई पहुंचकर सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से भी मुलाकात की. 

क्या होता है मोर्स कोड

धोनी की भारतीय सेना के प्रति गहरी रुचि किसी से छुपी नहीं है, ऐसे में यह स्वाभाविक था कि कुछ फैंस ने इस कोड को डिकोड करने की कोशिश की. असल में मोर्स कोड का इस्तेमाल 19वीं और 20वीं सदी में गुप्त संदेश भेजने के लिए किया जाता था और इसे सेना में भी व्यापक रूप से अपनाया गया था. मोर्स कोड का नाम इसके निर्माता सैमुअल मोर्स पर रखा गया, जिन्होंने 1830-40 के दशक में लियोनार्ड गेल और अल्फ्रेड वेल के साथ इसे विकसित किया. यह टेलीग्राफ के जरिए लंबी दूरी तक संदेश भेजने की तकनीक थी, जहां डॉट्स और डैश कोड को बीप सिग्नल में बदलकर संचार संभव बनाते थे.

अंतरराष्ट्रीय मोर्स कोड कैसे काम करता है?

  1. एक बिंदु (डॉट) की लंबाई एक इकाई होती है.
  2. एक डैश की लंबाई तीन इकाइयाँ होती है.
  3. एक ही अक्षर के भागों के बीच का अंतर एक इकाई का होता है.
  4. अक्षरों के बीच की दूरी तीन इकाइयों की होती है.
  5. शब्दों के बीच की दूरी सात इकाइयों की होती है.

आईपीएल 2025: धोनी का आखिरी लीग क्रिकेट!

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था, लेकिन आईपीएल में वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने रहे. धोनी ने हाल ही में कहा था कि वे 43 साल की उम्र में भी क्रिकेट खेलने के लिए दो तीन महीने पहले से ही तैयारी करने लगते हैं. धोनी को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. क्योंकि आईपीएल समिति ने रिटेन करने के लिए कैप्ड खिलाड़ियों के लिए रिटायरमेंट की समय सीमा को 5 साल कर दिया था, इससे चेन्नई के लिए अपने स्टार खिलाड़ी को वापस जोड़ने में आसानी हुई.अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे या फिर फैंस उन्हें अगले साल भी मैदान पर देख पाएंगे.

बारिश और अफगानिस्तान ने उलझाया सेमीफाइनल का समीकरण, जानें ग्रुप बी में कैसे होगा फैसला

ICC ODI Ranking: विराट की टॉप 5 में वापसी, शुभमन गिल नंबर वन पर बरकरार, शमी, कुलदीप हुए मजबूत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >