IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बंगलुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल!

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण के धमाकेदार आयोजन की शुरुआत 22 मार्च से शुरू हो सकता है. 10 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के लगभग दो महीने तक चलने की संभावना है.

IPL 2025 के नीलामी पूरी होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च, शनिवार की पूरी संभावना मानी जा रही है. परंपरा के अनुसार, सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा. पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइराइडर्स (KKR) थी, इसलिए परंपरा के अनुसार इस बार कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उद्घाटन मैच होगा, जहां मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी घरेलू दर्शकों के सामने मैदान में उतरेगी.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर का सामना पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. आरसीबी ने हाल ही में अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार की घोषणा की है. वहीं, पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी अपने घरेलू मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेलेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 23 मार्च, रविवार को होने वाले इस मुकाबले में एसआरएच का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मैच दोपहर के समय खेला जाएगा.

आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा अभी तक बीसीसीआई द्वारा नहीं की गई है, लेकिन फ्रेंचाइजी को कुछ महत्वपूर्ण मैचों की तिथियां अनौपचारिक रूप से साझा कर दी गई हैं. सूत्रों के अनुसार, इस साल फाइनल मुकाबला 25 मई, रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो गत विजेता टीम का घरेलू मैदान भी है. इससे पहले, 12 जनवरी को मुंबई में हुई बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (SGM) में उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संकेत दिया था कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो सकता है. हालांकि, अब यह सामने आया है कि बीसीसीआई ने प्रसारकों के अनुरोध पर इसे एक दिन पहले यानी शनिवार से शुरू करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल की घोषणा 4-5 दिनों में की जा सकती है.

नई जगहों पर भी होंगे मैच

इस बार आईपीएल के 10 प्रमुख आयोजन स्थलों – अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लापुर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा दो नए स्थानों गुवाहाटी और धर्मशाला में भी मैच खेले जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को अपना दूसरा घरेलू मैदान चुना है और वे वहां 26 और 30 मार्च को मैच खेलेंगे. इन दोनों मुकाबलों में उनके प्रतिद्वंदी कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे, जो रात के समय खेले जाएंगे.

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के कुछ घरेलू मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था. खबरों के मुताबिक, इस बार हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत शहर को तीन मैचों की मेजबानी मिल सकती है. इसके अलावा दिल्ली के शुरुआती मैच भी विजाग में होने की संभावना है.  

प्लेऑफ मुकाबले

इस साल क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले हैदराबाद में खेले जाएंगे, जबकि क्वालिफायर 2 और फाइनल कोलकाता में होगा. आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबलों का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को है, और जल्द ही टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा.

WPL 2025 live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें महिला प्रीमियर लीग के लाइव मैच

विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को कर दिया अनफॉलो, एक शो में की थी ‘गंदी बात’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >