IPL 2025: एमएस धोनी के आईपीएल 2025 में खेलने पर आया ताजा अपडेट, फैंस को लग सकता है तगड़ा झटका

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर ताजा अपडेट आया है. एमएस धोनी एक बार फिर से फैन्स को अपने फैसले से चौका सकते हैं.

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल के सबसे सफल कैप्टन एमएस धोनी एक बार फिर से मीडिया में छाये हुए हैं. आईपीएल 2025 में उनके खेलने को लेकर एक चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि कैप्टन कूल की ओर से अभी तक कोई भी खबर नहीं है कि वो आगामी सीजन में खेलते नजर आएंगे या नहीं. धोनी के खेलने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोई खबर नहीं आई है. इस बीच मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन को लेकर खबर है कि बीसीसीआई फ्रेंचाइजी को पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऑप्शन दे सकता है. जिसमें 3 भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से इसपर मुहर नहीं लगी है.

धोनी को रिटेन करेगी सीएसके या नहीं?

ऑक्शन से पहले रिटेंशन को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी, तब फ्रेंचाइजी पर फैसला करने की स्थिति में होगी. इस बीच इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा है कि एक बार बीसीसीआई रिटेंशन को लेकर फैसला कर लेती है, तो हमारे पास तस्वीर साफ हो जाएगी. सीएसके को अभी तक महेंद्र सिंह धोनी के फैसले का इंतजार है. अपने सबसे सफल कप्तान को सीएसके हर हाल में रिटेन करने की कोशिश करेगी.

रुतुराज की कप्तान में धोनी ने खेला पिछला सीजन

पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं की थी. धोनी रुतुराज गायकवाड की कप्तानी में खेलते नजर आए थे. पिछले सीजन में धोनी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. हालांकि आखिर में उन्हें घुटने में चोट लगी थी, बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा था.

सीएसके के मेंटोर भी बन सकते हैं धोनी

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर एक और खबर है कि वो चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटोर भी बन सकते हैं. अगर धोनी आईपीएल से संन्यास लेते हैं, तो टीम को मेंटोर के रूप में लीड करेंगे. धोनी हमेशा से पहले फैसलों से फैन्स को चौकाते आए हैं. अब आगामी सीजन में देखना है कि माही क्या फैसला लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >