IPL 2023 : शिखर धवन संभालेंगे पंजाब किंग्स की कमान, कप्तानी से मयंक अग्रवाल की छुट्टी

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 2023 के आईपीएल में मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब किंग्स की टीम की कमान संभालेंगे. यह फैसला बुधवार को फ्रेंचाइजी की बोर्ड की बैठक में लिया गया.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर पंजाब किंग्स से जुड़ी है. नियमित कप्तान मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स की कप्तानी से छुट्टी कर दी गयी है. उनकी जगह टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को नया कप्तान बनाया गया है.

फ्रेंचाइजी बोर्ड की बैठक में धवन की कप्तानी पर लिया गया फैसला

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 2023 के आईपीएल में मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब किंग्स की टीम की कमान संभालेंगे. यह फैसला बुधवार को फ्रेंचाइजी की बोर्ड की बैठक में लिया गया.

Also Read: IPL 2023 की तैयारी में जुटे MS Dhoni, जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करते दिखे माही, देखें VIDEO

पंजाब को अपनी कप्तानी में मयंक प्लेऑफ तक पहुंचाने में रहे थे नाकाम

मयंक अग्रवाल इस साल के शुरू में अपनी टीम को आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाने में नाकाम रहे थे और इसलिए उनको कप्तान पद से हटाया जाना तय था. केएल राहुल के लखनऊ सुपर जाइंट्स से जुड़ने के फैसले के बाद अग्रवाल को 2022 के सत्र के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था. टीम उनकी अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी और स्वयं अग्रवाल भी 16.33 की औसत से 196 रन ही बना पाए.

Also Read: IPL 2023 के लिए 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, रिपोर्ट में किया गया दावा

पिछले साल ही धवन को कप्तानी सौंपने की हो रही थी तैयारी

फ्रेंचाइजी पिछले साल ही धवन को कप्तान बनाने पर विचार कर रही थी लेकिन उसने अग्रवाल के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया था. आईपीएल के सूत्रों ने कहा, बोर्ड ने धवन को कप्तान बनाने का फैसला किया है. उन्हें आईपीएल में एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अच्छा अनुभव है और उन्होंने टीम के लिए अपने पहले सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था.

Also Read: Women’s IPL 2023: रांची की टीम खेल सकती है महिला आइपीएल, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >