मुख्य बातें
IPL 2022 Retention आईपीएल 2022 के लिए 8 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी हैं और खिलाड़ियों के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. आप यहां रिटेंशन से जुड़ी हर अपडेट देख सकते हैं.
IPL 2022 Retention आईपीएल 2022 के लिए 8 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी हैं और खिलाड़ियों के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. आप यहां रिटेंशन से जुड़ी हर अपडेट देख सकते हैं.

IPL 2022 Retention: चेन्नई के कप्तान बने रहेंगे एमएस धोनी, इन 4 खिलाड़ियों को CSK ने किया रिटेन
राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपये, जोस बटलर को 10 करोड़ और यशस्वी जायसवाल 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. संजू सैमसन कप्तान बने रहेंगे.
केकेआर ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नारायण को रिटेन किया. कोलकाता की ओर से रसेल को 12 करोड़, वरुण को 8 करोड़, वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ और सुनील नारायण को 6 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी.
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को पहले खिलाड़ी, अक्षर पटेल दूसरे, पृथ्वी शॉ को तीसरे और एनरिच नॉर्टजे को चौथे खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया. पंत को 16 करोड़, अक्षर को 9 करोड़, पृथ्वी को 7.5 और नॉर्टजे को 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया. दिल्ली ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को 16 करोड़, एमएस धोनी को 12 करोड़, मोईन अली को 8 करोड़ और रुतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया. सुरेश रैना को चेन्नई ने रिलीज कर दिया है. अब वो मेगा ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को 14 करोड़, अनकैप्ट अब्दुल समद 4 करोड़ और उमरान मलिक को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. डेविड वॉर्नर अब मेगा ऑक्शन में नजर आने वाले हैं.
पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल और अर्शदीप को रिटेन किया. मयंक अग्रवाल को पंजाब ने 12 करोड़ और अर्शदीप को 4 करोड़ रुपये की सैलरी पर रिटेन किया. जबकि कप्तान केएल राहुल को रिटेन नहीं किया. यानी केएल राहुल ऑक्शन में नजर आने वाले हैं.
IPL 2022 Retention आईपीएल 2022 के लिए 8 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी हैं और खिलाड़ियों के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. आप यहां रिटेंशन से जुड़ी हर अपडेट देख सकते हैं.