IPL 2021, KKR vs RCB : रसेल और चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 9 विकेट से रौंदा

KKR vs RCB IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के दूसरे मुकाबले में कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. केकेआर ने आरसीबी के लक्ष्य 92 रन को 1 विकेट खोकर 94 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
4:10 AM. 21 Sept 21 10:40 PM. 20 Sept

प्वांट टेबल में केकेआर की लंबी छलांग

आरसीबी को 9 विकेट से हराने के बाद केकेआर ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया है. 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के बाद 6 अंके लेकर केकेआर की टीम 7वें स्थान से अब सीधे 5वें स्थान पर पहुंच गयी है. हार के बावजूद आरसीबी का स्थान अभी नहीं बदला है. कोहली की टीम 8 मैच खेलकर 5 जीत और 3 हार के बाद 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बरकरार है.

4:10 AM. 21 Sept 21 10:40 PM. 20 Sept

केकेआर ने दर्ज की आईपीएल की सबसे धमाकेदार जीत

केकेआर ने आईपीएल की सबसे धमाकेदार जीत दर्ज की है. केकेआर ने आरसीबी के 92 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर महज 10 ओवर में ही 94 रन बनाकर हासिल कर लिया. आईपीएल में धमाकेदार जीत के मामले में केकेआर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. इस मामले में मुंबई इंडियंस टॉप पर है. 2008 में केकेआर के खिलाफ मुंबई ने 87 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था. जबकि 2011 में केटीके ने राजस्थान के खिलाफ 76 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की थी. 2017 में पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 73 गेंद शेष रहते मैच में जीत दर्ज किया था. 2018 में आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ 71 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था.

4:10 AM. 21 Sept 21 10:40 PM. 20 Sept

रसेल और चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 9 विकेट से रौंदा

आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल व वेंकटेश अय्यर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर केकेआर ने आरसीबी को 9 विकेट से हराया. केकेआर ने पहले चरण में आरसीबी से मिली हार का बदला भी ले लिया. गिल ने 34 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाये. जबकि अय्यर 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. रसेल को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.

4:10 AM. 21 Sept 21 10:40 PM. 20 Sept

आईपीएल में आरसीबी का 6ठा सबसे कम स्कोर

आईपीएल में आरसीबी ने 6ठी बार सबसे खराब प्रदर्शन किया है. इससे पहले आरसीबी का सबसे छोटा स्कोर 2017 में केकेआर के खिलाफ 49 रन बनाया था. उसके बाद 2014 में राजस्थान के खिलाफ अबू धाबी में 70 रन बनाया था. 2019 में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की टीम 70 रन पर ढेर हो गयी थी. 2008 में केकेआर के खिलाफ केवल 82 और 2009 में चेन्नई के खिलाफ 87 रन पर टीम ढेर हो गयी थी.

4:10 AM. 21 Sept 21 10:40 PM. 20 Sept

केकेआर की घातक गेंदबाजी

केकेआर के गेंदबाजों ने आरसीबी के खिलाफ घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. आंद्रे रसेल ने 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि वरुण चक्रवती ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाये. प्रसिद्ध कृष्णा ने एक और लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाये.

4:10 AM. 21 Sept 21 10:40 PM. 20 Sept

आंद्रे रसेल की घातक गेंदबाजी, आरसीबी 92 रन पर ढेर

केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम 19 ओवर में केवल 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. केकेआर के तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाये.

मुख्य बातें

KKR vs RCB IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के दूसरे मुकाबले में कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. केकेआर ने आरसीबी के लक्ष्य 92 रन को 1 विकेट खोकर 94 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >