IPL 2021, DC vs SRH: दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, प्वाइंट टेबल में फिर से नंबर वन

DC vs SRH: आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदकर प्वाइंट टेबल पर फिर से कब्जा कर लिया. दिल्ली ने हैदराबाद के लक्ष्य 135 रन को केवल दो विकेट खोकर 17.5 ओवर में 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

प्वाइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर, चेन्नई को भेजा दूसरे स्थान पर

प्वाइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर से पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. दिल्ली के अब 9 में से 7 जीत और दो हार के बाद 14 अंक हो गये हैं. दूसरे स्थान पर धोनी की टीम के चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैच में 6 जीत और दो हार के बाद 12 अंक हैं. हैदराबाद की टीम 8 मैच खेलकर केवल एक मैच जीतकर सबसे आखिर में मौजूद है.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

ऐसी रही हैदराबाद की गेंदबाजी

हैदराबाद की ओर से खलील अहमद ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया. जबकि राशिद खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट चटकाये.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, प्वाइंट टेबल पर फिर नंबर वन

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया. इसके साथ ही दिल्ली ने फिर से प्वाइंट टेबल पर टॉप पर कब्जा कर लिया. दिल्ली ने हैदराबाद के लक्ष्य 135 रन का केवल दो विकेट खोकर 17.5 ओवर में 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने 37 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाया. जबकि श्रेयस अय्यर 41 गेंदों में 2 चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान पंत 21 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद लौटे. पृथ्वी शॉ ने 11 रनों की पारी खेली.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

दिल्ली को दूसरा झटका, अर्धशतक से चूके शिखर धवन

दिल्ली को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 37 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर राशिद खान के शिकार हुए.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

दिल्ली को पहला झटका, पृथ्वी शॉ 11 रन बनाकर आउट

दिल्ली की टीम को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खलील अहमद की गेंद पर 8 गेंदों में दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए. शॉ का शानदार कैच विलियमसन ने मैदान पर दौड़ लगाकर लिया.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद की ओर से एक भी बल्लेबाज ने 30 का आंकड़ा नहीं छूआ

हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. एक भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू पाया. हैदराबाद को पहले ओवर में ही वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा. वॉर्नर अपना खाता भी नहीं खोल पाये थे. हैदराबाद की ओर से साहा ने 18, विलियमसन ने 18, मनीष पांडे 17, जाधव 3, समद 28, होल्डर 10, राशिद खान 22 रन बनाये.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

दिल्ली के गेंदबाजों का धमाल, हैदराबाद को 134 रन पर रोका

दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 134 रन बनाया. दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. दिल्ली की ओर से रबाडा ने तीन, नोर्टजे और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाये.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद को 6ठा झटका, जेसन होल्डर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट

हैदराबाद को 6ठा झटका होल्डर के रूप में लगा. अक्षर पटेल ने होल्डर को 10 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद को पांचवां झटका, केदार जाधव 3 रन बनाकर आउट

हैदराबाद की टीम को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. नोर्टजे की गेंद पर जाधव 8 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबाद का स्कोर इस समय पांच विकेट पर 76 रन है.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद को चौथा झटका, रबाडा की गेंद पर मनीष पांडे आउट

हैदराबाद को 11वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. रबाडा की गेंद पर मनीष पांडे आउट हुए. पांडे ने 16 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये. इस समय केदार जाधव और अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद को तीसरा झटका, अक्षर पटेल की गेंद पर विलियमसन आउट

हैदराबाद को 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. केन विलियमसन को अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया. विलियमसन ने 26 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाया. विलियमसन का कैच हेटमायर ने लपका. इससे पहले विलियमसन का जीवनदान मिला था.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद को दूसरा झटका, वॉर्नर के बाद साहा भी लौटे पवेलियन

हैदराबाद को पांचवें ओवर में रबाद ने दूसरा झटका दिया. रबादा ने साहा को 18 रन पर अपना शिकार बनाया. साहा ने 17 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्का जमाया.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

वॉर्नर के आउट होने के बाद साहा और विलियमसन ने संभाला मोर्चा

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के शून्य पर आउट होने के बाद केन विलिसमसन और रिद्धिमान साहा ने मोर्चा संभाला है. हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 3 ओवर में 16 रन है.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद की खराब शुरुआत, खाता खोले बिना वॉर्नर आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में एनरिच नॉर्टजे ने डेविड वॉर्नर को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया. वॉर्नर को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

दिल्ली टीम में चार विदेशी खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एनरिच नोर्किया, शिमरोन हेटमायेर, कैगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और अवेश खान.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

डेविड वार्नर, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, केदार जाधव, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और खलील अहमद.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

टॉस जीत कर क्या बोले विलियमसन

टॉस जीतने के बाद विलियमसन ने कहा, हम बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में उनको मिलाकर चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. जिसमें होल्डर, राशिद, वार्नर शामिल हैं.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

कोरोना के खौफ के बीच हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

कोरोना के खौफ के बीच हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर कप्तान केन विलियमसन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद और दिल्ली के हेड टू हेड रिकॉर्ड

हैदराबाद और दिल्ली के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले आईपीएल में खेले गये हैं. जिसमें हैदराबाद की टीम दिल्ली पर भारी पड़ी है. हैदराबाद ने 11 मुकाबले जीते हैं, तो दिल्ली को केवल 8 बार जीत मिली है. आखिरी बार दोनों के बीच 25 अप्रैल को भारत में भिड़ंत हुई थी, जिसमें मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था. बाद में सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया था. दोनों टीमों ने 159 रन बनाया था.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे, दिल्ली की टॉप पर पहुंचने की होगी कोशिश

आईपीएल प्वाइंट टेबल पर हैदराबाद की टीम सबसे आखिरी स्थान पर है. हैदराबाद अब तक केवल एक ही मैच जीत पाया है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है. दिल्ली ने अब तक 8 मैच खेलकर 6 में जीत और केवल दो मुकाबले हारकर 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद की संभावित एकादश

डेविड वार्नर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा/केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर/मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और खलील अहमद.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (c&wk), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल/अमित मिश्रा, आर अश्विन, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, अवेश खान.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

नटराजन को रहना होगा 10 दिन कोरेंटिन में, दो निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही होगी बायो बबल में वापसी

आईपीएल की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार नटराजन को अब 10 दिन तक पृथक रहना होगा. बायो-बबल में उनकी वापसी परीक्षण में दो बार निगेटिव आने के बाद ही होगी.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

हैदराबाद के सभी खिलाड़ियों का रिपोर्ट निगेटिव

नटराजन के पॉजिटिव पाये जाने के बाद सबसे बड़ी राहत की बात है कि हैदराबाद के बाकी खिलाड़ी आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आये.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

बीसीसीआई ने कहा, दिल्ली के साथ मुकाबला समय पर

नटराजन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद ऐसी संभावना जतायी जा रही थी कि आज का मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा. लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा.

11:09 PM. 22 Sept 21 11:09 PM. 22 Sept

टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव, 6 अन्य आइसोलेशन में

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाये गये. नटराजन के साथ उनके छह करीबी संपर्कों को भी पृथकवास में भेज दिया गया है जिसमें भारतीय टीम से बाहर चल रहे आल राउंडर विजय शंकर भी शामिल हैं.

6:29 PM. 22 Sept 21 6:29 PM. 22 Sept

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें होंगी आमने-सामने

आईपीएल 2021 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी. मुकाबला दुबई में खेला जाना है. इससे हैदराबाद की टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद खास होगी.

मुख्य बातें

DC vs SRH: आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदकर प्वाइंट टेबल पर फिर से कब्जा कर लिया. दिल्ली ने हैदराबाद के लक्ष्य 135 रन को केवल दो विकेट खोकर 17.5 ओवर में 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >