IPL 2021, MI vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत, मुंबई से लिया खिताबी हार का बदला
IPL 2021, MI vs DC LIVE Score Updates, Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हुआ. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मुंबई के बल्लेबाज चारों खाने चित नजर आए. 20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137/9. जीत के लिए दिल्ली के सामने 138 रनों का लक्ष्य मुंबई ने रखा. जिसे दिल्ली ने 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया.
Sharjah: Delhi Capitals (DC) player Shikhar Dhawan celebrates after scoring a half century during their Indian Premier League (IPL) T20 cricket match against Chennai Super Kings (CSK), at the Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, Saturday, Oct. 17, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI17-10-2020_000211B)
Live Updates
12:27 PM. 21 Apr 216:57 AM. 21 Apr
दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने 137 रन बनाए थे. दिल्ली ने 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया. दिल्ली की जीत के हीरो शिखर धवन और अमित मिश्रा रहे. अमित मिश्रा ने जहां गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए तो शिखर धवन ने 45 रनों की शानदार पारी खेली.
4:28 AM. 21 Apr 2110:58 PM. 20 Apr
रोमांचक मोड़ पर मैच
राहुल चाहर ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया है. उन्होंने सेट बल्लेबाज शिखर धवन को आउट किया है. वह 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. जीत के लिए दिल्ली को 37 रन की जरूरत है.
4:28 AM. 21 Apr 2110:58 PM. 20 Apr
दिल्ली को लगा दूसरा झटका
दिल्ली को लगा दूसरा झटका लगा है. पोलार्ड ने स्मिथ को 33 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है. दिल्ली को जीत के लिए 10 ओवर में 66 रन की जरूरत है. फिलहाल क्रीज पर धवन 25 रन और ललित यादव 3 रन बना कर खेल रहे हैं.
4:28 AM. 21 Apr 2110:58 PM. 20 Apr
दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 66 रन
दिल्ली ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए हैं. स्मिथ 22 और धवन 30 रन पर खेल रहे हैं. 12 ओवर में 72 रन की जरूरत है.
4:28 AM. 21 Apr 2110:58 PM. 20 Apr
शॉ 7 रन बनाकर आउट, दिल्ली का स्कोर 4 ओवर के बाद 34 रन
दिल्ली ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है, शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर आउट हो गये. दिल्ली का स्कोर 5 ओवर के बाद 34 रन
2:48 AM. 21 Apr 219:18 PM. 20 Apr
जीत के लिए दिल्ली को चाहिए 139 रन
दिल्ली के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मुंबई के बल्लेबाज चारों खाने चित नजर आए. 20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137/9. जीत के लिए दिल्ली के सामने 138 रनों का लक्ष्य मुंबई ने रखा है. अमित मिश्ना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.
मुख्य बातें