आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI, बड़े नाम रहे गायब, इन 11 खिलाड़ियों को मौका देकर चौंकाया

India’s All-Time Test XI by Aakash Chopra: भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अपनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन का चयन किया है. इसमें उन्होंने खिलाड़ियों का चयन उनके आंकड़ों, योगदान और प्रभाव के आधार पर किया. हालांकि, धोनी, गांगुली और रोहित जैसे बड़े नामों को शामिल न करने से फैंस हैरान रह गए.

India’s All-Time Test XI by Aakash Chopra: भारत के पूर्व ओपनर और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल ही में भारत की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का चयन किया. अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन में उन्होंने देश के महानतम टेस्ट क्रिकेटरों को ���नके योगदान, आंकड़ों और प्रभाव के आधार पर जगह दी है. हालांकि, इस टीम में कुछ बड़े नाम जैसे एमएस धोनी और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई, जिससे फैंस थोड़े हैरान जरूर हुए, लेकिन चोपड़ा ने इसके पीछे अपनी सोच को भी स्पष्ट किया.

आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन 

1. ओपनर बल्लेबाज: सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग – आकाश ने सलामी बल्लेबाज के रूप में सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग को चुना है. एक ओर गावस्कर अपनी तकनीक और धैर्य के लिए पहचाने जाते हैं, तो वहीं सहवाग अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. गावस्कर तकनीकी रूप से बेहद सुदृढ़ और वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक गेंदबाजी के खिलाफ भी सफलता पाने वाले भारत के पहले महान टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं. वहीं सहवाग आक्रामक बल्लेबाजी शैली के प्रतीक, दो तिहरे शतक और कई यादगार पारियों के साथ टीम को तेज शुरुआत देने वाले ओपनर के रूप में जाने जाते हैं.

2. मिडल ऑर्डर: राहुल द्रविड़ (नंबर 3) – ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर द्रविड़ ने विदेशों में भारत की टेस्ट जीतों की नींव रखी. सचिन तेंदुलकर (नंबर 4) – टेस्ट क्रिकेट में 15,000+ रन और 51 शतक के साथ निर्विवाद रूप से महानतम सचिन को इस स्थान पर रखा है. विराट कोहली (नंबर 5) – आधुनिक युग का सबसे सफल भारतीय टेस्ट बल्लेबाज, विदेशी सरजमीं पर कई शतक और नेतृत्व क्षमता की वजह से उन्हें इस स्थान पर रखा है. हालांकि उन्होंने माना कि विराटे के स्थान पर वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली भी अच्छे दावेदार हो सकते थे, लेकिन कोहली का समर्पण और रनों की भूख उन्हें इस स्थान के लिए उपयुक्त बनाती है.

3. विकेटकीपर (नंबर 6): ऋषभ पंत – आकाश चोपड़ा ने पंत को धोनी पर तरजीह दी, यह कहते हुए कि “25 साल की उम्र में अगर कोई भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में जगह बना ले, तो यह उसकी खासियत का प्रमाण है.” धोनी के न चुने जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले उनकी टीम में धोनी थे, लेकिन अब पंत के टेस्ट में योगदान ने उन्हें इस स्थान के लिए आगे कर दिया है. पंत ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में आठ शतक लगाए हैं, जबकि धोनी के नाम छह टेस्ट शतक दर्ज हैं.

4. ऑलराउंडर: कपिल देव – भारत के पहले महान तेज गेंदबाज और बल्लेबाजी में भी शतक बनाने की क्षमता रखने वाले और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को चोपड़ा ने अपने ऑलराउंडर के तौर पर चुना है. कपिल ने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट और 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं. हालांकि उन्होंने इस जगह पर रवींद्र जडेजा को नहीं रखा है, जो थोड़ा हैरान करता है.

गजब! PBKS के स्टार ने एक हफ्ते में जीता लगातार चौथा POTM, IPL 2025 में जिसे किया रिप्लेस, उसी की कप्तानी में रचा इतिहास

5. स्पिनर्स: रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले – आधुनिक युग के सबसे सफल ऑफ स्पिनर, घरेलू और विदेशी पिचों पर प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. वे बल्लेबाजी करने में भी सक्षम रहे हैं. वहीं अनिल कुंबले भारत के सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके एक पारी में 10 विकेट का ऐतिहासिक कारनामा आज भी लोगों के जहन में ताजा है. स्पिन विभाग में उन्होंने हरभजन सिंह को शामिल नहीं किया है. 

6. पेस अटैक: जसप्रीत बुमराह और जहीर खान – नई पीढ़ी के सबसे घातक तेज गेंदबाज़, विदेशी पिचों पर विशेष रूप से प्रभावशाली बुमराह निश्चित तौर पर यहां जगह बना रहे हैं. जबकि बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज जहीर लंबे समय तक भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ रहे थे.

आकाश चोपड़ा की India’s  All-Time Test XI: सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान.

‘सिर्फ एक शतक…’, दूसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल को मिली वार्निंग, संजय मांजरेकर ने इसकी जताई उम्मीद

डिविलियर्स ने बताया बुमराह कैसे खेल सकते हैं पांचों टेस्ट? डेल स्टेन के वर्कलोड एग्जाम्पल से समझाया

2023 विश्व कप के बाद कोच द्रविड़ देना चाहते थे इस्तीफा, फिर रोहित ने कही ये बात और मान गए ‘द वाल’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >