देश की बेटियों ने किया हिसाब बराबर, एशिया कप में बांग्लादेश को हराकर जीता खिताबी मुकाबला

भारत की अंडर 19 टीम ने अंडर19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है.

U19 Asia Cup: भारत की बेटियों ने बांग्लादेश से हिसाब बराबर कर लिया है. दुबई में पुरुष टीम के हार का बदला महिलाओं की अंडर 19 टीम ने एक महीने के अंदर में ही ले लिया है. कुआलालंपुर में अंडर 19 एशिया कप के मुकाबले में भारतीय टीम की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ठहर नहीं सका और खिताबी मुकाबले में भारत ने 41 रन से जीत दर्ज की. 

फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. भारत की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही. वीमेन टीम के पांच विकेट 84 रन पर ही गिर गए थे. ओपनर गोंगडी तृषा के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका. उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. लेकिन तृषा के शानदार अर्द्धशतक (52 रन) की बदौलत भारत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाने में सफल रहा. बांग्लादेश की फरजाना एस्मिन सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने 4 विकेट लिए. 

इंडियन गेंदबाजों ने तहस-नहस की बांग्लादेश की पारी

भारत की गेंदबाजों को आज जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं था. उन्होंने अपनी गेंदों से बांग्लादेश की पूरी पारी तहस-नहस कर दी. यहां तक कि उसके 9 बल्लेबाज 8 रन से ज्यादा नहीं बना सके. ओपनर फहमिदा चोया (18 रन) और तीसरे नंबर पर उतरी जुऐरिया फेरदौस के 22 रनों की बदौलत केवल 76 रन बना सका. भारत की तरफ से आयुषी शुक्ला सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 3 विकेट लिए. उनके अलावा पूर्णिका सिसोदिया और सोनम यादव ने 2-2 विकेट लिए. जोशिता ने भी 1 विकेट लिया जबकि दो बल्लेबाज रनआउट हुए.

तृषा की जुझारु पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. पूरे टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शने करने के तृषा को ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. पिछले महीने ही बांग्लादेश की अंडर 19 पुरुष टीम ने भारत को खिताबी मुकाबले में 59 रनों से हराया था. अब महिलाओं ने उसी टीम को हराकर हिसाब बराबर कर दिया है.

13 चौके और 20 छक्के, ‘धोनी के चहेते’ खिलाड़ी ने मचाया धमाल, सबसे तेज दोहरा शतक जड़ बना डाला विश्व रिकॉर्ड, Video

13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा एक और इतिहास, टूट गया 25 साल पुराना रिकॉर्ड 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >