होटल में ‘कैद’ हुई टीम इंडिया, बर्मिंघम में संदिग्ध पैकेट मिलने से मची हलचल

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से एजबैस्टन में खेला जाएगा. पहला टेस्ट लीड्स में हुआ था, जहां भारत को 5 विकेट से हार मिली थी. बर्मिंघम में टीम होटल के पास संदिग्ध पैकेट मिलने पर खिलाड़ियों को बाहर निकलने से रोका गया है.

IND vs ENG 2nd Test: भारतीय टीम इन दिनों टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया, जहां भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मेन इन ब्लू को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों टीमें 2 जुलाई से एजबैस्टन में दूसरे मुकाबले में भिड़ेंगी. हालांकि इससे पहले भारतीय टीम को संकट का सामना करना पड़ा है. भारतीय क्रिकेट टीम बर्मिंघम के जिस मुख्य इलाके में ठहरी है वहां पास के सेंटेनरी स्क्वायर में संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद टीम के सदस्यों को बाहर निकलने से मना किया गया है. 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को पुष्टि की कि बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद खिलाड़ियों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है. भारतीय क्रिकेटर आमतौर पर टीम होटल के नजदीक इलाकों में घूमते हैं और दूसरे टेस्ट से पहले वे अक्सर ब्रॉड स्ट्रीट पर जाते थे.

बर्मिंघम पुलिस ने दी जानकारी

कप्तान शुभमन गिल सहित कुल आठ खिलाड़ियों ने मंगलवार को एजबेस्टन में अभ्यास किया जबकि टीम के 10 अन्य सदस्यों ने विश्राम किया. बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा गया, ‘‘हमने बर्मिंघम सिटी सेंटर के सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास घेरा बना रखा है और हम एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें दोपहर तीन बजे से ठीक पहले इसकी जानकारी मिली थी. एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करा लिया गया है, जबकि इसकी जांच की जा रही है. कृपया उस इलाके में जाने से बचें.’’ पुलिस ने हालांकि एक घंटे के बाद सुरक्षा घेरा हटा लिया.

वापसी की राह पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया

पहला टेस्ट हारने के बाद भारत को सीरीज में वापसी करने के लिए यह मैच काफी अहम है. कप्तान शुभमन गिल को इस मैदान पर दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. पहला तो इस मैदान पर भारत आज तक खेले गए 8 मैचों में कभी जीत नहीं पाया है. दूसरा भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर संदेह. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान गिल ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘बुमराह भाई निश्चित रूप से उपलब्ध हैं. हम सही संयोजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जहां हम 20 विकेट ले सकें और इस तरह के विकेटों पर रन भी बना सकें. हम आज विकेट को देखने के बाद अंतिम संयोजन पर फैसला करेंगे. हमारी प्राथमिकता 20 विकेट लेना है और हम उसी के अनुसार संयोजन तैयार करेंगे.’’ 

इन्हें भी पढ़ें:-

मोहम्मद शमी को लगा बहुत बड़ा झटका, हसीन जहां को गुजारा भत्ता के रूप में देनी होगी मोटी रकम

बुमराह से नहीं पड़ता कोई फर्क, ऋषभ पंत के फैन हैं इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स

पिच पर खड़ा होगा रनों का पहाड़ या विकेट की लगेगी झड़ी, एजबेस्टन का पिच रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >