गिल, जायसवाल और जुरेल का पत्ता कटना तय, एशिया कप में इन खिलाड़ियों की इंडियन टीम में होगी वापसी

Indian Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को होगी. शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल भारतीय टीम से बाहर हो सकते हैं, जबकि श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा की वापसी तय मानी जा रही है. इंग्लैंड दौरे पर गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन टी20 टीम में जगह मुश्किल लग रही है.

Indian Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय टीम के चयन की घोषणा में अब संभवतः कुछ घंटों की बात है. टीम इंडिया हाल ही में इंग्लैंड का दौरा समाप्त करके आई है, जहां बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, विशेषकर शुभमन गिल ने. भारत के नए नवेले टेस्ट कैप्टन इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. लेकिन एशिया कप 2025 के लिए उनका सेलेक्शन मुश्किल है. उनके साथ ही ध्रुव जुरेल का भी पत्ता भारतीय टी20 टीम से कट सकता है. इन दोनों की जगह श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा की भारतीय टीम में वापसी की संभावना है. 

अजीत अगरकर की अगुवाई में सीनियर नेशनल सेलेक्शन पैनल मंगलवार, 19 अगस्त को बैठक कर एशिया कप के लिए टीम का चयन करेगा. यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा. गौतम गंभीर के जुलाई 2024 में मुख्य कोच बनने के बाद से न तो श्रेयस और न ही जितेश ने कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है. श्रेयस ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में टी20आई खेला था, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश ने जनवरी 2024 में अंतिम बार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बने थे. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया से उबर चुके हैं, वे भी चयन बैठक में शामिल होंगे. उनकी राय अहम होगी क्योंकि चयनकर्ताओं की योजना भारत में आयोजित होने वाले 2026 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.

स्पोर्ट्सस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट इस बात पर सहमत हैं कि यूएई की धीमी और नीची उछाल वाली पिचों पर खेलने के लिए एक अनुभवी मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टीम में शामिल किया जाए. यदि श्रेयस को चुना जाता है, तो इसका असर शिवम दुबे या रिंकू सिंह पर पड़ सकता है, जो इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में भारत की पिछली टी20आई सीरीज का हिस्सा थे. वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसका पहला खिताब दिलाने वाले जितेश शर्मा से उम्मीद है कि वे टीम में ध्रुव जुरेल की जगह लेंगे. जुरेल इंग्लैंड सीरीज में संजू सैमसन के बैकअप विकेटकीपर-बल्लेबाज थे.

गिल और जायसवाल की संभावना कम

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की टी20 टीम में वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों के कोर ग्रुप पर भरोसा जताता दिख रहा है, जिन्होंने गंभीर की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी अगुआई में टीम ने अब तक 15 में से 13 टी20 मैच जीते हैं. इसके अलावा, फॉर्मेट्स के बीच बहुत कम अंतर होने के कारण भी गिल और जायसवाल को टी20 से दूर रखा जा सकता है. एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा और इसके महज चार दिन बाद 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होनी है. ऐसे में संभावना है कि दोनों को रेड-बॉल क्रिकेट के लिए तरोताजा रखा जाएगा.

बुमराह पर हो रही माथापच्ची

साथ ही, चयनकर्ताओं के सामने यह निर्णय भी होगा कि जसप्रीत बुमराह को टी20 टीम में वापस लिया जाए या नहीं. चूंकि मोहम्मद शमी उपलब्ध नहीं हैं, टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी है. ऐसे में विकल्प यह होगा कि या तो बुमराह को दोबारा शामिल किया जाए, या फिर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को अवसर दिया जाए.

ये भी पढ़ें:-

‘…साबित करने का मौका’, दलीप ट्रॉफी से पहले शार्दुल ठाकुर के बयान ने मचाई खलबली

सगाई से पहले ननद सारा तेंदुलकर संग गर्ल्स ट्रिप पर गई अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक, देखें Video

‘…की गलती नहीं’, IPL में ब्रेविस के मामले पर CSK को बयान के बाद अश्विन ने दी सफाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >