Photos: रक्षाबंधन पर मिलिए 9 क्रिकेटर्स की बहनों से, जिन्होंने संघर्ष से स्टार बनने तक हमेशा दिया है साथ

Indian Cricketers with their Sisters : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, और भारतीय क्रिकेटर्स भी अपनी बहनों से गहरा लगाव रखते हैं. मैदान पर जीत हो या जिंदगी की चुनौती, बहनें हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं. इस मौके पर जानिए 9 स्टार क्रिकेटर्स और उनकी बहनों की खास कहानियां.

Indian Cricketers with their Sisters : रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और मजबूती का प्रतीक है. मैदान पर अपनी काबिलियत से करोड़ों दिल जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स अपनी बहनों के बेहद करीब हैं. जीत की खुशी हो या मुश्किल घड़ी, इन खिलाड़ियों की बहनें हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हैं. इस वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर आइए आपको मिलात हैं 9 स्टार क्रिकेटर्स और उनकी बहनों से जिन्होंने आज के स्टार खिलाड़ियों का हमेशा साथ दिया है.

एमएस धोनी और जयंती गुप्ता 

महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में उनकी बहन जयंती गुप्ता का अहम स्थान है. मैदान पर शांत और संयमित दिखने वाले धोनी का बहन के साथ रिश्ता बेहद भावुक और प्यारा है.

धोनी अपनी दीदी जयंती के साथ. इमेज- सोशल मीडिया.

विराट कोहली और भावना कोहली ढींगरा 

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, भावना ढींगरा के छोटे भाई हैं. भावना ने हमेशा विराट को हर चुनौती का सामना करने का हौसला दिया है. विराट भी मानते हैं कि उनकी सफलता में बहन का बड़ा योगदान रहा है. आज भावना, विराट के बिजनेस में भी उनकी अहम साझेदार हैं.

विराट कोहली बहन भावना और भाई विकास के साथ. इमेज- सोशल मीडिया.

श्रेयस अय्यर और श्रेष्ठा अय्यर

पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपनी बहन के काफी नजदीक हैं. उनके लगभग हर मैच के दौरान श्रेष्ठा मैदान पर मौजूद रहती हैं. हाल ही में आईपीएल 2025 के फाइनल में भी अपने भाई के लिए चीयर करती हुई श्रेष्ठा की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. 

श्रेयस अय्यर और श्रेष्ठा अय्यर. इमेज- सोशल मीडिया.

ऋषभ पंत और साक्षी पंत

ऋषभ पंत और उनकी बहन साक्षी की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है. साक्षी इस समय यूके में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन भाई के हर मैच में उनका उत्साह देखने लायक होता है. वह पंत की सबसे बड़ी समर्थक हैं. पंत ने बहन की सगाई बड़े धूमधाम से की थी, जिसमें एमएस धोनी समेत कई दिग्गज मौजूद थे.

ऋषभ पंत और साक्षी पंत. इमेज- सोशल मीडिया.

शुभमन गिल और शाहनील गिल 

शुभमन गिल की बहन शाहनील सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और भाई को लगातार प्रेरित करती हैं. शुभमन कई बार कह चुके हैं कि बहन ने उन्हें अनुशासन और मेहनत का महत्व सिखाया और उनके क्रिकेट सफर में अहम योगदान दिया. आईपीएल 2025 के क्वालिफायर में जब गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा था, तो शाहनील स्टैंड्स में काफी भावुक नजर आई थीं. 

शुभमन गिल और शाहनील गिल. इमेज- सोशल मीडिया.

जसप्रीत बुमराह और जुहिका बुमराह 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बहन जुहिका पेशे से टीचर हैं. वह सिर्फ बहन ही नहीं, बल्कि बुमराह की मार्गदर्शक भी हैं. भ���े ही जुहिका लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन भाई के साथ उनका रिश्ता बेहद मजबूत है.

जसप्रीत बुमराह और जुहिका बुमराह. इमेज- सोशल मीडिया.

दीपक और राहुल चाहर और मालती चाहर 

दीपक और राहुल सगे भाई हैं और उनकी एकमात्र बहन मालती चाहर हैं. लेकिन दीपक चाहर और मालती की जोड़ी हमेशा मस्ती से भरपूर रहती है. मॉडल और एक्ट्रेस मालती, भाई को प्रेरित करने के साथ-साथ मैचों के दौरान सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं. दोनों ही एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए और टांग खिचाई करते नजर आते हैं.

दीपक-राहुल चाहर और मालती चाहर. इमेज- सोशल मीडिया.

अजिंक्य रहाणे और अपूर्वा रहाणे 

मैदान पर शांत स्वभाव वाले अजिंक्य रहाणे और उनकी बहन अपूर्वा का रिश्ता बेहद गहरा है, जो पारिवारिक मूल्यों और आपसी सम्मान पर टिका है. बीते साल रहाणे ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन के मौके पर फोटोज शेयर की थीं.

अजिंक्य रहाणे और अपूर्वा रहाणे. इमेज- सोशल मीडिया.

रवींद्र जडेजा और नयना जडेजा तथा पद्मिनी जडेजा 

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बहन नयना ने उनके करियर के कठिन समय में भी हमेशा साथ दिया और उन्हें मजबूती दी. अब भी वे मैच से पहले जडेजा को बधाई देती हुईं नजर आती हैं. नयना नर्स के तौर पर काम करती थीं, लेकिन बीते विधान सभा चुनाव में उन्होंने राजनीति में एंट्री ली. जबकि पद्मनी छोटी बहन हैं. उनकी शादी हरियाणा में हुई है. दोनों बहनों में रवींद्र के शुरुआती दिनों में खूब सहयोग दिया है.

ये भी पढ़ें:-

आकाश दीप ने पूरा किया सपना, चमचमाती कार के बने मालिक तो परिवार के लिए कही ये बात

युजवेंद्र चहल हुए फेल जमकर लुटाए रन, 22 चौके-छक्के जड़ पाकिस्तानी बल्लेबाज ने की बंपर कुटाई

‘मैं अपना ट्रेड खुद ही करूंगा’, CSK छोड़ने की चर्चा के बीच अश्विन का बयान वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >