2027 विश्वकप तक भारत खेलेगा 27 वनडे मैच, कब और किन टीमों से होगा मुकाबला जानें फुल शेड्यूल

Indian Cricket Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद एकदिवसीय मैचों का सबसे बड़ा ICC इवेंट 2027 का विश्वकप होगा. भारतीय टीम इससे पहले 9 सीरीज में 27 मैच खेलेगी. आइये जानते हैं टीम इंडिया का फुल शेड्यूल.

Indian Cricket Schedule: टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए शानदार वापसी की है. बीते रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया.

चैंपियंस ट्रॉफी की इस कामयाबी के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. हालांकि, अब भारतीय टीम की नजरें 2027 वनडे विश्व कप पर टिक गई हैं, जो अक्टूबर-नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा. भारतीय टीम अब अपनी तैयारियों की दिशा में कदम बढ़ा रही है ताकि अगले विश्व कप के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार की जा सके. Indian Cricket Team ODI Schedule till 2027 ODI World Cup.

टीम इंडिया का 2027 विश्व कप तक का शेड्यूल

भारत के पास 2027 वनडे विश्व कप के लिए अपनी टीम तैयार करने के लिए ज्यादा समय नहीं है. पिछली चार साल की योजना की तुलना में इस बार भारतीय टीम को कम वनडे मैच खेलने का मौका मिलेगा. आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के मुताबिक, टीम इंडिया 2027 विश्व कप से पहले तीन-तीन वनडे मैचों की सीरीज में कुल 27 एकदिवसीय मैच खेलेगी. हालांकि, अगले दो वर्षों में इस कार्यक्रम में बदलाव की संभावना बनी हुई है. फिलहाल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है:

अगस्त 2025: भारत बनाम बांग्लादेश (तीन वनडे – विदेशी दौरा)

भारत 2025 के अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगा, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 2027 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी.

अक्टूबर 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (तीन वनडे – विदेशी दौरा)

अक्टूबर 2025 में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर खेली जाएगी, जिससे भारतीय टीम को तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा.

नवंबर 2025: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (तीन वनडे – घरेलू सीरीज)

दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम के खिलाफ यह घरेलू सीरीज भारत को अपनी टीम संयोजन को मजबूत करने का मौका देगी.

जनवरी 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड (तीन वनडे – घरेलू सीरीज)

जनवरी 2026 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के पास युवा खिलाड़ियों को मौका देने का सुनहरा अवसर होगा.

जून 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान (तीन वनडे – घरेलू सीरीज)

अफगानिस्तान के खिलाफ जून 2026 में होने वाली यह घरेलू सीरीज भारतीय टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन मौका होगा.

जुलाई 2026: भारत बनाम इंग्लैंड (तीन वनडे – विदेशी दौरा)

जुलाई 2026 में भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उसे इंग्लिश परिस्थितियों में अपनी ताकत और कमजोरियों को परखने का मौका मिलेगा. इंग्लैंड की स्विंग और सीम कंडीशंस में यह दौरा भारत के लिए मुश्किल साबित हो सकता है.

सितंबर 2026: भारत बनाम वेस्टइंडीज (तीन वनडे – घरेलू सीरीज)

सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत घरेलू सरजमीं पर खेलेगा. इस सीरीज में टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है.

नवंबर 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड (तीन वनडे – विदेशी दौरा)

नवंबर 2026 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. वहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए यह कठिन चुनौती होगी.

दिसंबर 2026: भारत बनाम श्रीलंका (तीन वनडे – घरेलू सीरीज)

2026 के अंत में भारत घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा. इस सीरीज के जरिये भारतीय टीम 2027 विश्व कप की अंतिम तैयारियों को मजबूत करेगी.

भारत का वनडे शेड्यूल 2027 विश्व कप तक- एक नजर में

महीना/वर्षप्रतिद्वंदीस्थानवनडे की संख्या
अगस्त 2025बांग्लादेशविदेशी दौरा3
अक्टूबर-नवंबर 2025ऑस्ट्रेलियाविदेशी दौरा3
नवंबर-दिसंबर 2025दक्षिण अफ्रीकाघरेलू दौरा3
जनवरी 2026न्यूजीलैंडघरेलू दौरा3
जून 2026अफगानिस्तानघरेलू दौरा3
जुलाई 2026इंग्लैंडविदेशी दौरा3
सितंबर-अक्टूबर 2026वेस्टइंडीजघरेलू दौरा3
अक्टूबर-नवंबर 2026न्यूजीलैंडघरेलू दौरा3
दिसंबर 2026श्रीलंकाघरेलू दौरा3

कुल मिलाकर भारत के पास 27 वनडे मैचों का समय

भारत के पास 2027 विश्व कप से पहले कुल 27 वनडे मैच खेलने का मौका होगा. यह संख्या पिछले विश्व कप चक्र की तुलना में कम है, इसलिए भारतीय टीम के पास खिलाड़ियों को परखने और मजबूत टीम संयोजन तैयार करने के लिए सीमित अवसर होंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के नेतृत्व में भारत इन मुकाबलों के जरिए एक संतुलित टीम तैयार करने की कोशिश करेगा. चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाना होगी.

‘लोग पहले से ही उसकी पावर…’, 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन ने कह दी बड़ी बात

वेकटेश अय्यर की बजाय अजिंक्य रहाणे क्यों बनाए गए कप्तान? केकेआर के सीईओ ने खुद बताई वजह

खुल गई पोल, फटेहाल निकला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड! अब खिलाड़ियों की मैच फीस में करेगा कटौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >