Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए देशभर में हवन-पूजन, देखें तस्वीरें

1 / 1
Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए देशभर में हवन-पूजन, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

Mumbai: People perform a ‘havan’ for Indian team’s victory in the ICC Men’s Cricket World Cup 2023’s final against Australia, in Mumbai, Saturday, Nov. 18, 2023. (PTI Photo)(PTI11_18_2023_000069A)

रविवार 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया इस बार प्रबल दावेदार है. भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए क्रिकेटप्रेमी देश के कई हिस्सों में हवन-पूजन कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए पार्टी कार्यालय में हवन किया.

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के लिए कानपुर में फैंस ने हवन किया.

शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन करने के बाद फोटो खिंचवाते मुंबई के क्रिकेट प्रशंसक.

शनिवार 18 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए मुंबई में फैंस ने हवन किया.

शनिवार 18 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए जम्मू में शिव सेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने हवन किया.

क्रिकेट प्रशंसकों ने शनिवार 18 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया.

शनिवार 18 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल से एक दिन पहले कोलकाता के एक क्रिकेट प्रशंसक ने अपने इलाके में भारतीय क्रिकेटरों के पोस्टर चिपकाए.

टीम इंडिया वर्ल्ड कप के इस सीजन में अब तक अजेय रहा है. जबकि ऑस्ट्रेलिया लीग के नौ मुकाबले में से पांच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा था और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई.

भारत ने पहले सेमीफाइनल में 15 नवंबर को मुंबई के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड को हराया. मोहम्मद शमी मैच के हीरो रहे. उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए. विराट कोहली ने इसी मैच में अपना 50वां वनडे शतक जड़ा.

सेमीफाइनल में सात विकेट चटकाने के बाद मोहम्मद शमी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा से आगे है. गोल्डन बॉल के लिए इन्हीं दोनों में टक्कर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >