INDW vs AUSW T20 Highlights: बेथ मूनी की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया

IndiaW vs AustraliaW T20 Highlights: मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये. दीप्ति शर्मा ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 36 रनों की नाबाद पारी खेली. देविका वैद्य ने नाबाद 25 रन बनाये. बेथ मूनी के 89 रनों की नाबाद पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल की.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मुकाबले में भारत को नौ विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 18.1 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा 18.1 ओवर में एक विकेट गंवा कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने नाबाद 89 रन की पारी खेली.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

एलिसा हीली आउट, ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

एलिसा हीली 37 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है. भारत की ओर से पहला विकेट देविका वैद्य ने झटका है. हीली की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर तहलिया मैकग्रा आयी हैं.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

एलिसा हीली और बेथ मूनी क्रीज पर, ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर एलिसा हीली और बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 173 रन बनाने होंगे.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 173 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 ओवरों में 173 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 15 गेंद पर शानदार 36 रन जोड़कर टीम के स्कोर को यहांतक पहुंचाया.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

भारत को पांचवां झटका, रिचा घोष आउट

रिचा घोष आउट हो गयी हैं. भारत को पांचवां झटका लगा है. रिचा घोष 20 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुई हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दीप्ति शर्मा आयी हैं.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

रिचा घोष और देविका वैद्य के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

मध्य क्रम की बल्लेबाज रिचा घोष और देविका वैद्य के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. दोनों ने 29 गेंद पर 50 रन की साझेदारी की है. रिचा 36 और देविका 21 रन बनाकर खेल रही है.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

टीम इंडिया को चौथा झटका, हरमनप्रीत कौर आउट

कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हो गयी हैं. उन्होंने 23 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली. उनकी जगह बल्लेबाजी करने रिचा घोष क्रीज पर आयी हैं. भारत को चौथा झटका लगा है.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

भारत को तीसरा झटका, स्मृति मंधाना आउट

टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. स्मृति मंधना 21 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गयी है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर देविका वैद्य क्रीज पर आयी हैं.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

भारत का स्कोर 50 के पार

सात ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोपर 50 के पार पहुंच चुका है. इस बीच शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने विकेट गंवा दिये हैं. क्रीज पर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रही हैं.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

पावर प्ले में भारत ने बनाये 47 रन

भारत ने पावर प्ले में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिये हैं. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 25 रन और हरमनप्रीत कौर एक रन बनाकर खेल रही हैं. शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में भारत को दो झटके लगे हैं.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

जेमिमा रोड्रिग्स आउट, भारत को दूसरा झटका

टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. जेमिमा रोड्रिग्स बिना खाता खोले आउट हो गयी हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं. भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

शेफाली वर्मा आउट, भारत को पहला झटका

सेट सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. भारत को पहला झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आयी हैं.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं. टीम को दोनों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन

एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

भारत का प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका सिंह.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. भारतीय महिला टीम एक बड़ा स्कोर करना चाहेगी. नये बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम से जुड़े ऋषिकेश कानिटकर के लिए भी यह मुकाबला एक परीक्षा होगी.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, निकोला केरी, अलाना किंग, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, हीदर ग्राहम, किम गर्थ, फोबे लीचफील्ड.

3:49 AM. 10 Dec 22 3:49 AM. 10 Dec

भारतीय टीम 

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, सबभिनेनी मेघना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, हरलीन देओल, रेणुका सिंह, यस्तिका भाटिया, मेघना सिंह, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी.

11:29 PM. 9 Dec 22 11:29 PM. 9 Dec

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला टी20 मुकाबला

IndiaW vs AustraliaW T20 LIVE Score Update: प्रभात खबर क्रिकेट मैच लाइव में आपका स्वागत है. भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले टी20 मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है. शाम सात बजे से यह मुकाबला शुरू होगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर है. इसके बाद भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी.

मुख्य बातें

IndiaW vs AustraliaW T20 Highlights: मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये. दीप्ति शर्मा ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 36 रनों की नाबाद पारी खेली. देविका वैद्य ने नाबाद 25 रन बनाये. बेथ मूनी के 89 रनों की नाबाद पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >