IND vs WI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से रौंदा, वनडे सीरीज पर भी किया कब्जा

India vs West Indies 2023 3rd ODI Highlights: नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 200 रनों से रौंद दिया है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को 352 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया. जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 151 के स्कोर पर ढेर हो गयी. मुकेश कुमार ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीन विकेट अपने नाम किये. उसके बाद शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाये. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन ने 143 रनों की शुरुआती साझेदारी की. दोनों ने अर्धशतक जड़ा.

Live Updates
8:03 AM. 2 Aug 23 2:33 AM. 2 Aug

भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से रौंदा

हार्दिक पंड्या की 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी के बाद मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया, जिससे भारत ने श्रृंखला के निर्णायक मैच में 200 रनों से शानदार जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351/5 का स्कोर पोस्ट किया. जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 35.3 ओवर में 151 पर सिमट गयी. मुकेश ने विंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स और विंडीज के कप्तान शाई होप को आउट किया. जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर फिर पार्टी में शामिल हुए और वेस्टइंडीज को 14 ओवर में 50/6 पर रोक दिया. शार्दुल ठाकुर ने कुल चार विकेट झटके. कुलदीप यादव के खाते में दो सफलता आयी. इससे पहले, शुभमन गिल ने 85 (92) रन बनाए और साथी सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के साथ 143 रन की मजबूत साझेदारी की. किशन 77 (64) रन पर आउट हो गए. बीच के ओवरों में संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा.

8:03 AM. 2 Aug 23 2:33 AM. 2 Aug

वेस्टइंडीज को नौवां झटका

वेस्टइंडीज को नौवां झटका लगा है. अल्जारी जोसेफ 26 रन बनाकर आउट हो गये हैं. शार्दुल ठाकुर ने तीसरा विकेट झटका है. ठाकुर की गेंद पर ईशान किशन ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपका है.

8:03 AM. 2 Aug 23 2:33 AM. 2 Aug

वेस्टइंडीज को आठवां झटका

24 ओवर में वेस्टइंडीज ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है. 100 रन के अंदर वेस्टइंडीज के आठ विकेट गिर चुके हैं. कुलदीप यादव की गेंद पर वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा है. यानिक कारिया 19 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

8:03 AM. 2 Aug 23 2:33 AM. 2 Aug

एलिक अथानाज आउट, वेस्टइंडीज को सातवां झटका

वेस्टइंडीज को 75 रन पर दूसरा झटका लगा है. कुलदीप यादव ने सेट बल्लेबाज एलिक अथानाज को आउट किया है. एलिक अथानाज 32 रन बनाकर आउट हो गये हैं. कैरिबियन टीम को सातवां झटका 75 के स्कोर पर लगा है. अल्जारी जोसेफ नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आये हैं.

8:03 AM. 2 Aug 23 2:33 AM. 2 Aug

वेस्टइंडीज को छठा झटका, रोमारियो शेफर्ड आउट

रेामारियो शेफर्ड 8 रन बनाकर आउट हो गये हैं. शार्दुल ठाकुर को दूसरी सफलता मिली है और वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा है. ठाकुर की गेंद पर जयदेव उनादकट ने एक बेहतरीन कैच लपका. 50 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज 6 विकेट गंवा चुका है. भारत को जीत के लिए अब केवल चार विकेट की दरकार है.

8:03 AM. 2 Aug 23 2:33 AM. 2 Aug

12 ओवर में वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन में

शिमरोन हेटमायर के रूप में वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा है. हेटमायर 4 ���न बनाकर आउट हो गये हैं. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा है. वेस्टइंडीज की आधी टीम 12 ओवर में पवेलियन लौट गयी है. टीम का स्कोर 50 रन के भी नीचे है.

मुख्य बातें

India vs West Indies 2023 3rd ODI Highlights: नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 200 रनों से रौंद दिया है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को 352 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया. जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 151 के स्कोर पर ढेर हो गयी. मुकेश कुमार ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीन विकेट अपने नाम किये. उसके बाद शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाये. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन ने 143 रनों की शुरुआती साझेदारी की. दोनों ने अर्धशतक जड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >