India vs West Indies : भारत ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हराया, वनडे सीरीज किया क्लीन स्वीप

India vs West Indies 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. आज भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 265 रन बनाए. भारत ने यह मुकाबला 96 रन से जीत लिया है. इस प्रकार भारत ने सीरीज 3-0 से जीत ली है.

Live Updates
2:16 AM. 12 Feb 22 8:46 PM. 11 Feb

भारत ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हराकर सीरीज क्लीन स्वीप कर लिया है. तीन वनडे मैच की सीरीज में भारत ने तीनों मुकाबले जीत लिए हैं. प्रसिद्ध कृष्ण और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव और दीपक चाहर ने दो-दो विकेट चटकाए.

2:16 AM. 12 Feb 22 8:46 PM. 11 Feb

वेस्ट इंडीज को आठवां झटका, ओडिन स्मिथ आउट

वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा है. ओडिन स्मिथ आउट हो गये हैं. स्मिथ का विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया.

1:02 AM. 12 Feb 22 7:32 PM. 11 Feb

निकोलस पूरन आउट, वेस्टइंडीज को सातवां झटका

निकोलस पूरन के रूप में वेस्टइंडीज को सातवां झटका लगा है. कुलदीप यादव ने पूरन को आउट किया है.

1:02 AM. 12 Feb 22 7:32 PM. 11 Feb

फैबियन एलन आउट, वेस्टइंडीज को छठा झटका

वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा है. कुलदीप यादव ने फैबियन एलन को आउट कर दिया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने फैबियन एलन का कैच लपका.

1:02 AM. 12 Feb 22 7:32 PM. 11 Feb

जेसन होल्डर आउट, वेस्टइंडीज को पांचवां झटका

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा है. जेसन होल्डर आउट हो गये हैं. होल्डर ने 12 गेंद पर 6 रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्ण की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने उनका कैच लपका.

1:02 AM. 12 Feb 22 7:32 PM. 11 Feb

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका, शमरह ब्रूक्स आउट

शमरह ब्रूक्स आउट हो गये हैं. इस प्रकार वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है. दीपह चाहर ने दूसरे विकेट के रूप में ब्रूक्स को आउट किया है. ब्रूक्स बिना खाता खोले आउट हो गये हैं.

मुख्य बातें

India vs West Indies 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. आज भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 265 रन बनाए. भारत ने यह मुकाबला 96 रन से जीत लिया है. इस प्रकार भारत ने सीरीज 3-0 से जीत ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >