IND vs WI 5th T20 Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रन से रौंदा, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट

India vs West Indies 5th T20: भारत ने पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां वेस्टइंडीज को 88 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीती. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 188 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज की पारी को 15.4 ओवर में 100 रन पर समेट दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार 64 रनों की पारी खेली. दीपक हुड्डा ने उनका भरपूर साथ दिया. गेंदबाजी में भारत के युवा सितारों ने दमदार प्रदर्शन किया. जहां अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज को तीन शुरुआती झटके दिये, वहीं रवि बिश्नोई को चार सफलता मिली. कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये.

Live Updates
5:15 AM. 8 Aug 22 11:45 PM. 7 Aug

भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रन से हराया

टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन ने आखिरी टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 88 रनों से हरा दिया है. रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में पारी की शुरुआत करते हुए वेस्टइंडीज को तीन शुरुआती झटके दिये. कुलदीप यादव को भी तीन विकेट मिले. इससे नहले श्रेयस अय्यर ने शानदार 64 रनों की पारी खेली.

5:15 AM. 8 Aug 22 11:45 PM. 7 Aug

निकोलस पूरन आउट, भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लगा है. कप्तान निकोलस पूरन आउट हो गये हैं. स्पिनर कुलदीप यादव ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है. पूरन छह गेंद पर केवल तीन रन ही बना सके. उनकी जगह बल्लेबाजी करने शिमरन हेटमायर क्रीज पर आये हैं.

5:15 AM. 8 Aug 22 11:45 PM. 7 Aug

वेस्टइंडीज के तीन विकेट गिरे

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज को दो शुरुआती झटके दिये हैं. अक्षर पटेल ने सबसे पहले शून्य पर जेसन होल्डर को बोल्ड किया. उसके बाद उन्होंने अपने अगले की स्पेल में शमारह ब्रुक्स को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने डेवन थॉमस को भी आउट कर दिया. वेस्टइंडीज की पूरी टीम लड़खड़ा गयी है.

5:15 AM. 8 Aug 22 11:45 PM. 7 Aug

भारत ने बनाये 188 रन

श्रेयस अय्यर के अर्धशतक और दीपक हुड्डा के 25 गेंद पर 38 रन की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 188 रन बनाये. वेस्टइंडीज को जीत के लिए189 रन बनाने होंगे. श्रेयस अय्यर ने 40 गेंद पर 64 रनों की लाजवाब पारी खेली.

2:38 AM. 8 Aug 22 9:08 PM. 7 Aug

भारत को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर आउट 

श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. श्रेयस ने 40 गेंद पर 64 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाये. जेसन होल्डर ने अपनी ही गेंद पर अय्यर का कैच पकड़ा. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आये हैं.

2:38 AM. 8 Aug 22 9:08 PM. 7 Aug

दीपक हुड्डा आउट, भारत को दूसरा झटका

दीपक हुड्डा आउट हो गये हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. हुड्डा ने 24 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में हुड्डा ने तीन चौके और दो छक्के लगाये. हुड्डा की जगह बल्लेबाजी करने संजू सैमसन क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

India vs West Indies 5th T20: भारत ने पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां वेस्टइंडीज को 88 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीती. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 188 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज की पारी को 15.4 ओवर में 100 रन पर समेट दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार 64 रनों की पारी खेली. दीपक हुड्डा ने उनका भरपूर साथ दिया. गेंदबाजी में भारत के युवा सितारों ने दमदार प्रदर्शन किया. जहां अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज को तीन शुरुआती झटके दिये, वहीं रवि बिश्नोई को चार सफलता मिली. कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >