रोहित शर्मा (rohit sharma) की अगुआई में भारत ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की और अब श्रीलंका को भी टी20 सीरीज में हरा दिया. टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफा हो रही है.
मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा की तारीफ की
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. कैफ ने ट्वीट किया और रोहित शर्मा से हाथ मिलाने से बचने की चेतावनी दे डाली. कैफ ने लिखा, रोहित शर्मा से हाथ मिलाते हुए सावधान रहे. क्योंकि वह जिस चीज को छूते हैं, सोना बन जाती है. कैफ ने आगे लिखा, श्रेयस अय्यर को नंबर तीन पर भेजना, खिलाड़ियों का रोटेशन, गेंदबाजी में बदलाव…सभी बदलाव, मास्टर स्ट्रोक रहा. लास्ट में कैफ ने हैशटैग में लिखा, गोल्डन टच…
Also Read: जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा के साथ तालमेल पर खुलकर की बात, कहा- जो चाहता हूं वो करने की आजादी है
भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से हराया और सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हराया. जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाया. जिसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर 17.1 ओवर में 186 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
श्रेयस अय्यर ने जमाया लगातार दूसरा अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया. पहले मैच में 28 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाये. तो दूसरे मैच में 44 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाये. जिससे भारत ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. अय्यर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. अबतक रोहित शर्मा ने 27 मैचों में कप्तानी की है जिसमें भारत को 23 में जीत और केवल 4 में हार का सामना करना पड़ा.
