IND vs SA 3rd T20 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रन से हराया, आखिरी मैच जीत बचायी लाज

India vs South Africa 3rd T20 Highights: दक्षिण अफ्रीका ने इंदौर में खेले गये तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत को 49 रनों से हरा दिया है. इस हार की वजह से भारत क्लीन स्वीप नहीं कर पाया. हालांकि भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली है. यह घरेलू टी20 सीरीज में भारत की पहली जीत है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 228 का स्कोर पोस्ट किया. रिले रूसो ने 48 गेंद पर शानदार 100 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि क्विंटन डिकॉक ने भी अर्धशतक जड़ा. जवाब में भारत की पूरी टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर आउट हो गयी.

Live Updates
4:13 AM. 5 Oct 22 10:43 PM. 4 Oct

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने इंदौर में खेले गये आखिरी टी20 मुकाबले में भारत को 49 रनों से हराकर अपनी लाज बचा ली. रिले रूसो के शतक और क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का स्कोर बनाया. जवाब में भारत की पूरी टीम 18.3 ओवर में 178 पर आउट हो गयी.

4:13 AM. 5 Oct 22 10:43 PM. 4 Oct

भारत को नौवां झटका, दीपक चाहर आउट

टीम इंडिया को नौवां झटका लगा है. दीपक चाहर आउट हो गये हैं. चाहर ने 17 गेंद पर शानदार बल्लेबाजी करने हुए 31 रन बनाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मोहम्मद सिराज क्रीज पर आये हैं.

4:13 AM. 5 Oct 22 10:43 PM. 4 Oct

टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार

भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है. इस समय 16वें ओवर का खेल चल रहा है. क्रीज पर दीपक चाहर और उमेश यादव मौजूद हैं.

4:13 AM. 5 Oct 22 10:43 PM. 4 Oct

अश्विन आउट, भारत को आठवां झटका

रविचंद्रन अश्विन भी दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. केशव महाराज की गेंद पर कैगिसो रबाडा ने अश्विन का कैच पकड़ा. क्रीज पर बल्लेबाजी करने उमेश यादव आये हैं.

4:13 AM. 5 Oct 22 10:43 PM. 4 Oct

अक्षर पटेल आउट, भारत को सातवां झटका

अक्षर पटेल सात गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है. भारत के लिए जीत अब मुश्किल लग रही है. क्योंकि कोई भी सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद नहीं है. नये बल्लेबाज के रूप में दीपक चाहर क्रीज पर आये हैं.

4:13 AM. 5 Oct 22 10:43 PM. 4 Oct

हर्षल पटेल आउट, टीम इंडिया को छठा झटका

हर्षल पटेल 17 रन बनाकर आउट हो गये हैं. एनगिडी की गेंद पर डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर उनका कैच पकड़ लिया. हर्षल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आये हैं.

मुख्य बातें

India vs South Africa 3rd T20 Highights: दक्षिण अफ्रीका ने इंदौर में खेले गये तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत को 49 रनों से हरा दिया है. इस हार की वजह से भारत क्लीन स्वीप नहीं कर पाया. हालांकि भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली है. यह घरेलू टी20 सीरीज में भारत की पहली जीत है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 228 का स्कोर पोस्ट किया. रिले रूसो ने 48 गेंद पर शानदार 100 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि क्विंटन डिकॉक ने भी अर्धशतक जड़ा. जवाब में भारत की पूरी टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर आउट हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >