India vs South Africa 3rd Test: भारत की पहली पारी 223 पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 17 रन

India vs South Africa 3rd Test Day 1 Stumps: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में इस समय तीसरा और निर्णायक टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी में केवल 223 रन पर सिमट गयी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
3:08 AM. 12 Jan 22 9:38 PM. 11 Jan

पहले दिन का खेल समाप्त, भारतीय पारी 223 पर सिमटी, अफ्रीका को भी पहला झटका 

तीसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी 223 रन पर सिमट गयी, तो भारत ने तीसरे सत्र के आखिर में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका भी दे दिया. बुमराह ने सलामी बल्लेबाज एल्गर को अपना शिकार बनाया. पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय क्रीज पर दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडम मार्कराम 8 रन बनाकर और नाइट वाच मैन के रूप में केशव महाराज 6 रन बनाकर जमे हुए थे.

3:08 AM. 12 Jan 22 9:38 PM. 11 Jan

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, एल्गर आउट

दक्षिण अफ्रीका को बुमराह ने शुरुआती झटका दे दिया है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज एल्गर को अपना शिकार बनाया. एल्गर केवल 3 रन ही बना पाये और पुजारा को अपना कैच थमा बैठे.

3:08 AM. 12 Jan 22 9:38 PM. 11 Jan

भारत की पहली पारी 223 रन पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी केवल 223 रन पर सिमट गयी. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 79 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रनों की पारी खेली. जबकि पंत ने 27 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाड़ा ने 73 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि जेनसन ने 3 विकेट लिये. ओलिवर, एनगिड़ी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिये.

3:08 AM. 12 Jan 22 9:38 PM. 11 Jan

टीम इंडिया को 9 वां झटका, विराट कोहली शतक से चूके

टीम इंडिया को तीसरे सत्र में 9वां झटका लगा है. कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 201 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और एक छक्का जमाया.

3:08 AM. 12 Jan 22 9:38 PM. 11 Jan

भारत को 7वां झटका, शार्दुल ठाकुर आउट

भारत को 7वां झटका लग चुका है. शार्दुल ठाकुर जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, केशव महाराज की गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे. ठाकुर ने 9 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाये.

3:08 AM. 12 Jan 22 9:38 PM. 11 Jan

भारत का स्कोर 200 के पार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक का स्कोर बना लिया है. लेकिन अपना 6 महत्वपूर्ण विकेट भी गंवा दिया. इस समय कोहली और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर मौजूद हैं.

मुख्य बातें

India vs South Africa 3rd Test Day 1 Stumps: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में इस समय तीसरा और निर्णायक टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी में केवल 223 रन पर सिमट गयी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >