India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 58 रन की बढ़त, शार्दुल ठाकुर ने चटकाये 7 विकेट

India vs South Africa 2nd Test Day 2: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय जोहान्सबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया 202 रन बनाकर ऑल आउट हुई. फिर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 229 रन पर सिमट गयी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
2:49 AM. 5 Jan 22 9:19 PM. 4 Jan

भारत को 58 रन की बढ़त

शारदुल ठाकुर के सात विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 229 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 85 रन बनाकर 58 रन की बढ़त ले ली. भारत के लिये ठाकुर ने पहली पारी में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिये. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर चेतेश्वर पुजारा 35 और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर खेल रहे थे.

2:49 AM. 5 Jan 22 9:19 PM. 4 Jan

भारत को दूसरी पारी में लगा पहला झटका, राहुल आउट

भारत को दूसरी पारी में पहला झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 21 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए.

2:49 AM. 5 Jan 22 9:19 PM. 4 Jan

शार्दुल ठाकुर ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका 229 पर ढेर

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 229 रन पर ऑल आउट कर दिया. शार्दुल ठाकुर ने 17.5 ओवर में 61 रन देकर 7 विकेट चटकाये. जबकि मोहम्मद शमी ने 2 और बुमराह ने एक विकेट लिये. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका केवल 27 रन की बढ़त ले पाया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से पीटरसन और बावुमा ने अर्धशतक जमाये.

2:49 AM. 5 Jan 22 9:19 PM. 4 Jan

दक्षिण अफ्रीका को 8वां झटका, बुमराह ने महाराज को किया आउट

दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 8वा झटका लग चुका है. बुमराह ने केशव महाराज को अपना शिकार बनाया. महाराज ने 29 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाये. हालांकि इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर पहली पारी में बढ़त बना लिया.

2:49 AM. 5 Jan 22 9:19 PM. 4 Jan

दक्षिण अफ्रीका के चाय तक सात विकेट पर 191 रन

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को चाय तक पहली पारी में सात विकेट 191 रन पर गंवा दिये. चाय के समय मार्को जेनसन दो और केशव महाराज 11 रन बनाकर खेल रहे थे. कप्तान तेम्बा बावुमा ने 60 गेंद में 51 रन बनाये जबकि युवा कीगन पीटरसन ने 61 रन की पारी खेली. भारत के लिये शारदुल ठाकुर ने 13.1 ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट चटकाये.

2:49 AM. 5 Jan 22 9:19 PM. 4 Jan

दक्षिण अफ्रीका को 7वां झटका, रबाडा आउट

दक्षिण अफ्रीका को 7वां झटका लगा. मोहम्मद शमी ने रबाडा को अपना दूसरा शिकार बनाया. रबाडा अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

मुख्य बातें

India vs South Africa 2nd Test Day 2: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय जोहान्सबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया 202 रन बनाकर ऑल आउट हुई. फिर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 229 रन पर सिमट गयी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >