India vs South Africa,1st Test: भारत जीत से केवल 6 विकेट दूर, चौथे दिन भी गेंदबाजों का दबदबा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. जिसमें टीम इंडिया जीत से केवल 6 विकेट दूर है. चौथे दिन खेल समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन था. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
3:18 AM. 30 Dec 21 9:48 PM. 29 Dec

चौथे दिन भी गेंदबाजों का दबदबा

पहले टेस्ट में अगर पहले दिन का छोड़ दिया जाए, तो बाकी के दिनों में गेंदबाजों का ही दबदबा रहा, खास कर तेज गेंदबाजों का. तीसरे दिन कुल 18 विकेट गिरे, तो चौथे दिन भी 13 विकेट गिरे.

3:18 AM. 30 Dec 21 9:48 PM. 29 Dec

एल्गर का शानदार अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डी एल्गर ने अकेले मोर्चा संभाल रखा है. एल्गर चौथे दिन की खेल समाप्ति के समय 122 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे.

3:18 AM. 30 Dec 21 9:48 PM. 29 Dec

भारत पहले टेस्ट में जीत से केवल 6 विकेट दूर, चौथे दिन का खेल खत्म

दक्षिण अफ्रीका केे खिलाफ पहले टेस्ट में भारत जीत के बेहद करीब है. चौथे दिन की खेल समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन है. भारत को जीत के लिए जहां 6 विकेट चाहिए. वहीं दक्षिण अफ्रीका को हार से बचने के लिए अब भी 211 रन बनाने हैं. जबकि एक दिन पूरे बचे हुए हैं. चौथे दिन टीम इंडिया अपने कल के स्कोर 1 विकेट पर 16 से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन केवल 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी अफ्रीका की टीम को शमी ने पहले ही ओवर में बड़ा झटका दे दिया और मार्कराम को केवल 1 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. उसके बाद बुमराह ने दो और सिराज ने एक विकेट लेकर मेजबान टीम को बैक फुट पर भेज दिया.

3:18 AM. 30 Dec 21 9:48 PM. 29 Dec

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया तीसरा झटका

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया. उन्होंने डुसैन को अपना दूसरा शिकार बनाया. डुसैन ने 65 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से 11 रन बनाये. तीसरे विकेट के लिए बुमराह और एल्गर ने 40 रनों की साझेदारी निभायी. एल्गर अब भी 43 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

3:18 AM. 30 Dec 21 9:48 PM. 29 Dec

भारत जीत से 8 विकेट दूर

भारत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने से 8 विकेट दूर है. भारत ने अफ्रीका के दो विकेट जल्दी-जल्दी चटकाये, लेकिन एल्गर और डुसैन भारतीय गेंदबाजों की अच्छी परीक्षा ले रहे हैं.

3:18 AM. 30 Dec 21 9:48 PM. 29 Dec

एल्गर और डुसैन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला

डीन एल्गर और डुसैन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाल लिया है. लगातार दो विकेट गंवाने के बाद डुसैन और एल्गर ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए न केवल खुद के स्कोर बढ़ाया बल्कि टीम को भी बेहतर स्थिति में पहुंचाया. इस समय एल्गर 36 और डुसैन 9 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

मुख्य बातें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. जिसमें टीम इंडिया जीत से केवल 6 विकेट दूर है. चौथे दिन खेल समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन था. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >